Breaking News
recent

SBI ने लिया ये बड़ा फैसला, अब इस सेवा का नहीं ले सकेंगे कोर्इ लाभ

नर्इ दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआर्इ) ने अपने मोबार्इल वाॅलेट SBI Buddy को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है। अपने ग्राहकों को दी गर्इ जानकारी में देश के सबसे बड़े उधारकर्ता ने कहा है कि उसने अपने मोबाइल वाॅलेट को बंद करने का फैसला लिया है। बैंक ने जानकारी दी है कि शून्य बैलेंस वाले खातों को बंद करने की प्रक्रिया जारी है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पार्इ की जिन मोबार्इल वाॅलेट में अभी भी पैसे हैं, उन्हें कब तक आैर कैसे बंद किया जाएगा। बैंक ने कहा है कि वो 30 नवंबर तक अपना मोबार्इल वाॅलेट एसबीआर्इ बडी को पूरी तरह से बंद कर देगा।


अगस्त 2015 में लाॅन्च किया गया था एसबीआर्इ का ये मोबार्इल वाॅलेट

बता दें कि देश की इस सबसे बड़े उधारकर्ता ने मास्टरकार्ड आैर एक्सेंचर कंपनी को तकनीकी पार्टनरशिप के साथ अगस्त 2015 में लाॅन्च किया था। इस वाॅलेट एेप को 13 भारतीय भाषाआें में लाॅन्च किया गया था। साल 2017 के खत्म होने तक एसबीआर्इ के 12.505 मिलियन रजिस्टर्ड मोबार्इल वाॅलेट यूजर्स हैं। बैंक इस वाॅलेट को बंद करने के साथ ही इंटीग्रेटेड डिजिटल बैंकिंग प्लेटफाॅर्म SBI YONO को लाॅन्च किया है।


जियो के साथ मिलाकर बैंक ने शुरू किया ये सेवा

एसीबीआर्इ ने अपने इस डिजिटल बैंकिंग सेवा को देशभर में भारत में बढ़ते मोबार्इल ग्राहक एवं टेक सेवी लोगों को ध्यान में रखते हुए लाॅन्च किया है। हाल ही में एसबीआर्इ ने मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो के साथ एक करार किया था। बैंक ने ये करार अपने कस्टमर्स इंगेजमेंट बढ़ाने के लिए किया है। मार्इ जियो एेप जो कि देश की सबसे बड़ी आेवर-द-टाॅप (आेटीटी) मोबार्इल एप्लीकेशन है, अब आपको एसबीआर्इ व जियो पेमेंट बैंक की मदद से अापको वित्तीय सेवाएं भी देगी। इस बात की जानकारी जियो व एसबीआर्इ माह में एक ज्वाइंट स्टेटमेंट में दिया था।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.