सीकर/फतेहपुर.
राजस्थान के सीकर जिले में एक थानाअधिकारी (एसएचओ) व कांस्टेबल की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पता लगने के बाद से पूरा इलाका दहशत में है। दूसरे दिन रविवार सुबह से एसएचओ व कांस्टेबल के परिजनों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
फतेहपुर इलाके के बेसवा गांव के पास शनिवार देर रात बदमाशों का पीछा कर रहे फतेहपुर शहर कोतवाल मुकेश कानूनगो और एक कांस्टेबल रामप्रकाश को गोली मार दी। फायरिंग में दोनों की मौत हो गई। गोली कोतवाल के गले और कांस्टेबल के सीने में लगी है। दोनों को गंभीर हालत फतेहपुर अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान दोनों की ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार नेछवा, नवलगढ़, फतेहपुर सहित कई इलाकों में लूट की वारदातें कर चुके फतेहपुर के मंडावा स्टैण्ड निवासी अजय चौधरी और जगदीप उर्फ धनकड़ रात को फतेहपुर इलाके में आए हुए थे। इसकी सूचना फतेहपुर शहर कोतवाली पुलिस को मिली। इस पर कोतवाल मुकेश कानूनगो जाब्ते के साथ अपराधियों के पीछे गए।
बदमाश कार में सवार थे। पुलिस ने बदमाशों की गाड़ी को रुकवाया और तलाशी लेने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने इन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में कोतवाल व कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उन्हें फतेहपुर अस्पताल लाया गया, यहां देररात एक बजे के करीब दोनों की मौत हो गई। सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक सहित जिले के आलाधिकारी फतेहपुर अस्पताल पहुंच गए।
पहले भागे, फिर लौटे और कर दी फायरिंग
सूचना पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां अपराधी एक बार तो पुलिस की गाड़ी से आगे चले गए। कुछ देर बाद वे वापस लौटे और पुलिस की गाड़ी के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। जैसे ही पुलिस अधिकारी इनकी गाड़ी के पास पहुंचे, तो इन्होंने फायरिंग कर दी।
सरगर्मी से की जा रही है तलाश : Sikar SP
पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा का कहना है कि बदमाशों के इलाके में आने की सूचना पर फतेहपुर शहर कोतवाल और जाब्ता मौके पर पहुंचा था। गाड़ी की तलाशी लेते समय बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में कोतवाल मुकेश कानूनगो व कांस्टेबल रामप्रताप की मौत हो गई। बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। घटना के तत्काल के बाद दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया। बचाने के अथक प्रयास किए गए, लेकिन बदकिस्मती से दोनों की मौत हो गई।
सरगर्मी से की जा रही है तलाश : एसपी
पुलिस अधीक्षक प्रदीप मोहन शर्मा का कहना है कि बदमाशों के इलाके में आने की सूचना पर फतेहपुर शहर कोतवाल और जाब्ता मौके पर पहुंचा था। गाड़ी की तलाशी लेते समय बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में कोतवाल मुकेश कानूनगो व कांस्टेबल रामप्रताप की मौत हो गई। बदमाशों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। घटना के तत्काल के बाद दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया। बचाने के अथक प्रयास किए गए, लेकिन बदकिस्मती से दोनों की मौत हो गई।
अपराधियों की खुलेआम खूनी होली
फतेहपुर/सीकर. जिले में खाकी का खौफ खत्म हो गया है। जिले में शनिवार देर रात अपराधियों ने खून की होली खेली। पहले बेसवा गांव के पास फतेहपुर कोतवाल व एक कांस्टेबल पर फायरिंग हुई। इस घटनाक्रम में दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद बदमाशों ने फतेहपुर में स्थित नायकों के मोहल्ले में फायरिंग की। जिले में एक महीने में फायरिंग की तीन घटनाएं हो चुकी है। शनिवार को पुलिस पर फायरिंग के बाद अपराधी सीधे फतेहपुर स्थित नायकों के मोहल्ले में आए। यहां एक परिवार का गेट खुलवाकर बदमाशों ने परिवार के लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। इस बीच परिवार के एक युवक ने गेट बंद करने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने गोली चला दी। शोर-शराबा होने पर लोग एकत्रित हो गए और अपराधी भागे छूटे।
पहले भागे, फिर लौटे और कर दी फायरिंग
सीकर. फतेहपुर में अपराधियों की सूचना पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां अपराधी एक बार तो पुलिस की गाड़ी से आगे चले गए। कुछ देर बाद वे वापस लौटे और पुलिस की गाड़ी के पास अपनी गाड़ी कर दी। जैसे ही पुलिस अधिकारी इनकी गाड़ी के पास पहुंचे, तो इन्होंने फायरिंग कर दी।
एसओजी की टीम की भनक से भागे
फतेहपुर में शनिवार को एसओजी की टीम भी आई हुई थी। सूत्रों के अनुसार, अजय चौधरी व जगदीप उर्फ धनकड़ किसी हिस्ट्रीशीटर से मिलने के लिए आए थे। इस दौरान एसओजी की सूचना मिलने पर वे वापस जा रहे थे। इसी दौरान कोतवाली पुलिस को इनकी खबर लग गई। कोतवाली पुलिस ने पीछा किया। यहां बेसवा के पास रास्ते में बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
सीकर. फतेहपुर में देर रात कोतवाली व कांस्टेबल को गोली मारने के मामले में अपराधियों की पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस को जैसे ही जगदीश उर्फ धनकड़ और अजय चौधरी की इलाके में आने की सूचना मिली तो पुलिस किराए की गाड़ी लेकर बेसवा इलाके के लिए रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार पुलिस जिस गाड़ी को लेकर गई थी वह किसी हिस्ट्रीशीटर की थी।
नाकाबंदी में अजय की गाड़ी आगे भी निकल गई। लेकिन कोतवाल के चालक ने बताया कि साहब, अजय चौधरी की गाड़ी आ गई। इससे पहले अपनी किराए की गाड़ी को लेकर रवाना होती, उससे पहले बदमाशों ने अपनी कार रोक ली। इस दौरान कोतवाल भी नीचे उतर गए। इस दौरान बदमाशों ने कोतवाल पर अंधाधुध गोली चला दी।
इस बीच पुलिस के अन्य जवानों ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। बीच में गए कांस्टेबल पर भी बदमाशों ने फायरिंग की। इसके बाद बदमाश मौके से तुरंत फरार हो गए। इसके बाद घायल कोतवाल व कांस्टेबल को अस्पताल ले जाया गया। इधर देर रात आईजी वीके सिंह फतेहपुर पहुंचे और मौका मुआयना किया। कोतवाल के साथ गए अन्य कांस्टेबलों से भी बातचीत की गई।





No comments:
Post a Comment