सिरोही. राजस्थान प्रवासी संघ भारत की ओर से रविवार को यहां खण्डेलवाल भवन में गोरक्षक व रक्तवीर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें संत अभयदास, रूपपुरी, रमेश भारती, मंगलपुरी, रामपुरी, सेवानिवृत्त सैनिक रामलाल वाल्मीकि, हेमराज माली व संरक्षक दीपा राजगुरू के आतिथ्य रहा। सम्मेलन का शुभारंभ गोमाता की पूजा कर किया गया। सम्मेलन में गोमाता की सेवा, रक्तदान व अन्य मुद्दों पर मंथन किया गया। इसके बाद गोभक्तों की संसद में हर तहसील पर गोधाम केन्द्र खोलने के लिए मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। सम्मेलन में एक हजार महिला व पुरुष मौजूद थे। साथ ही, चेतावनी दी कि आचार संहिता लगने से पहले गोभक्तों की मांग पूरी नहीं हुई तो 11 नवम्बर को 50 हजार लोगों के साथ गोरक्षा के लिए आंदोलन करेंगे। वहीं पिछले तीन महीने में करीब 1155 यूनिट रक्तदान हुआ। रविवार को शिविर में 101 यूनिट रक्तदान हुआ। सम्मेलन में 75 गांवों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इस दौरान राजस्थान प्रवासी संघ भारत, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंगदल व विभिन्न समाजसेवी संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मण्डल अध्यक्ष नियुक्त
सिरोही. भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ने मगनलाल मेघवाल को अनादरा एससी मोर्चा का मण्डल अध्यक्ष नियुक्त किया।
मंत्री से कॉलेजों की सुध लेने की गुहार
सिरोही. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगरमंत्री हेमन्त वैष्णव, पीजी कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल प्रजापत, गल्र्स कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष रूचिका रावल के नेतृत्व में उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी को ज्ञापन सौंप कर पीजी महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय एवं विधि महाविद्यालय की समस्या से अवगत करवाया।
व्याख्याताओं की नियुक्ति, लॉ कॉलेज को स्थायी मान्यता, प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने, लॉ कॉलेज के नवीन भवन की जमीन आवंटित करने, गल्र्स कॉलेज में संस्कृत, विज्ञान सहित अनेक रिक्त पद को भरने आदि मांगें रखीं। इस दौरान एबीवीपी के नगर सहमंत्री देवेन्द्रसिंह मेड़तिया, भूपेन्द्र राजपुरोहित, कीर्ति पटेल, पीजी कॉलेज छात्रसंघ सचिव दिव्या भाटी, गल्र्स कॉलेज छात्रसंघ महासचिव ऐश्वर्यासिंह, नगर विद्यालय प्रमुख खेताराम माली, प्रशान्त सोनी, विशाल सैन, लॉ कॉलेज के प्रफुल्ल माली, प्रवीण माली आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment