Breaking News
recent

VIDEO समग्र शिक्षा अभियान सिरोही : 13 उजियारी ग्राम पंचायत व तीन शिक्षक हुए सम्मानित

- .समग्र शिक्षा अभियान की ओर से कलक्ट्री सभागार के डीआरडी हॉल में मंगलवार को जिले की 13 उजियारी ग्राम पंचायत व तीन सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

सिरोही. समग्र शिक्षा अभियान की ओर से कलक्ट्री सभागार के डीआरडी हॉल में मंगलवार को जिले की 13 उजियारी ग्राम पंचायत व तीन सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने बताया कि सिरोही को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने एवं अनामांकन शून्य करने के क्रम में प्रयास भावी भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होंगे। समारोह की अध्यक्षता सीईओ शुभम चौधरी ने की।
एडीपीसी अशोक व्यास ने राज्य सरकार की अभिनव उजियारी पंचायत योजना के अंतर्गत प्रयासों की जानकारी दी। जिले की 24 पंचायतों ने आवेदन किए थे। ब्लॉक व जिला स्तरीय समिति की ओर से जांच के बाद 13 पंचायतों को उजियारी घोषित किया गया। संबंधित पीईईओ व सरपंच को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसीईओ रामचन्द्र गरवा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सोहनसिंह, प्रारंभिक के टीमाराम मीणा, एडीईओ अशोकपालसिंह, बीईईओ सिरोही जगदीश आढ़ा, मनोहरसिंह आदि मौजूद थे।
इनको किया सम्मानित
समग्र शिक्षा अभियान के कार्यक्रम अधिकारी सुनील गुप्ता ने बताया कि सिरोही ब्लॉक की गोयली, रामपुरा, ऊड़, वराड़ा, मनोरा, भूतगांव, शिवगंज ब्लॉक की उथमण, रूखाड़ा, धु्रबाणा, पिण्डवाड़ा ब्लॉक की जनापुर, काछौली, नितौड़ा, भांवरी ग्राम पंचायत को सम्मानित किया जाएगा।उजियारी पंचायत के अंतर्गत अधिक नामांकन करने वाले श्रेष्ठ शिक्षक जनापुर के वरिष्ठ अध्यापक दशरथसिंह, मनोरा स्कूल के व्याख्याता गोवाराम प्रजापत व ऊड़ स्कूल की यमुना चौधरी को सम्मानित किया गया।

चित्रकला में सुजाराम व निबंध में प्रतापराम रहे प्रथम
सिरोही.जिला परिषद (ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ) सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह मंगलवार को जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल, सीईओ शुभम चौधरी के सान्निध्य में हुआ। समारोह में जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्रों को पुरस्कार दिए गए। वहीं सराहनीय कार्य करने वाले स्वच्छाग्रहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। चित्रकला में सुजाराम प्रथम, चम्पत परिहार द्वितीय, गिरिजा पटेल तृतीय स्थान पर रहे। निबंध में प्रताम कुमार ने प्रथम, लीला गर्ग द्वितीय व प्रियंका माली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार स्वच्छाग्रहियों में ऊड़ के अवधेश आढ़ा, खाम्बल के गोपाल राम, भारजा की सोवनी देवी, सरूपगंज की सलमा पठान, मावल की अरुणा, मूंगथला की लक्ष्मी कंवर, अनादरा के फारुख मोहम्मद एवं दत्ताणी के रामाराम को प्रशस्ति पत्र दिया गया। समारोह में एसीईओ रामचन्द्र गरवा, जिला परियोजना समन्वयक चान्दू खान आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.