Breaking News
recent

VIDEO: भोजपुरी स्टार पवन सिंह के भक्ति गानों को सुन झूम उठेंगे आप, ये हैं उनके 5 पॉपुलर देवी गीत

भोजपुर फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह फिल्मों में एक्टिंग करने से पहले एक सिंगर थे। उन्होंने न सिर्फ फिल्मी गीत गाए हैं बल्कि उन्होंने कई भक्ति गीत भी गाए हैं। भोजपुरी भाषा में उनके गाए भक्ति गीत काफी मशहूर हुए हैं। वहीं खासतौर पर बिहार में पवन सिंह के भक्ति गानों को पूजा-त्योहारों पर बड़े ही चाव से सुना जाता है। खासतौर पर नवरात्रि में उनके गानों की धूम मची रहती है। भोजपुरिया भाषा की मिठास में सराबोर इन गानों को यहां काफी पसंद किया जाता है। आज हम आपको पवन सिंह के द्वारा गाए गए उन 5 भक्ति गीतों के बारे में बताने जा रहे हैं...

 

'छोटी रे मोटी नीमिया गछियां'
पवन सिंह का यह भक्ति गाना साल 2014 में आया था। इस गाने में पवन सिंह की आवाज लोगों को काफी पसंद आई थी। यह गाना नवरात्र के पूजा-पंडालों में अक्सर बजाया जाता है।

 

'माई डोली चढ़ी जा ली सेवक घरवा'
पवन सिंह का यह गाना पूजा-पंडालों में काफी मशहूर है। इस गाने में मां दुर्गा और उनकी सवारी यानी शेर की महिमा के बारे में बताया गया था।

 

'विदाई कइसे करीं'
यह गाना पवन सिंह के मशहूर भोजपुरी एल्बम 'विदाई कइसे करी का' है। इस गाने में नवरात्र के नौ दिन बाद मूर्ति विसर्जन के बारे में उल्लेख किया गया है।

 

'चमकेला चंद्र'
पवन सिंह का ये भक्ति गाना साल 2015 में रिलीज हुआ था। इस गाने को काफी पसंद किया गया था।

 

'ललकी चुनरिया ओढ़ के'
पवन सिंह का ये गाना साल 2016 में आया था। इसमें उनके साथ भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ताल में ताल मिलाती नजर आईं थीं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.