Breaking News
recent

VIDEO सिरोही का एक ऐसा गांव जहां पर पानी की खातिर जान की लगानी पड़ी हैं बाजी

नया सानवाड़ा. समीपवर्ती राजपुरा गांव में पानी की समस्या होने पर ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। पानी नहीं आने से पशु-पक्षियों को भी दूर-दराज जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस गांव के यही हालात है। न तो जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहे हैं और न ही सरपंच। रविवार को गांव में बालिकाएं टंकी पर चढ़कर रस्सी से पानी भर रही थीं। बताया कि पानी नहीं आने पर प्रतिदिन ऐसे ही भरते हैं।

कार्यकारिणी का विस्तार
पिण्डवाड़ा.ब्लॉक कांग्रेस पिण्डवाड़ा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें सिराज अहमद, महेन्द्र कुमार रावल, अल्पेशसिंह आढ़ा, रमेश कुमार कलबी, बाबूलाल माली, ताराराम पालीवाल, देवाराम मीणा, रूपाराम गरासिया, नरपतसिंह, ताराराम मेघवाल, सींगाराम भील, धनाराम गरासिया को उपाध्यक्ष, अजाराम गरासिया, करमाराम मीणा, चौपाराम भील, भाणाराम गरासिया, शांतिदेवी गरासिया, भरत कुमार रावल, कालूराम राजपुरोहित, धनाराम रावल, जगदीश रायका, लल्लूराम रावल, वगताराम देवासी, प्रेमाराम मेघवाल को महासचिव, बाबूलाल मेघवाल को कोषाध्यक्ष, धनाराम मेघवाल, मोहन हिरागर, मोटाराम मेघवाल, भंवरलाल हीरागर, जेसाराम गरासिया, सादलाराम देवासी, रमेश कुमार माली, शंकरलाल घांची, हदाराम कलबी, लकमाराम रावल, महेन्द्रसिंह राठौड़, महेश कुमार प्रजापत को सचिव, अजरुद्दीन मेमन, जवाराम राजपुरोहित को प्रवक्ता, बद्रीनारायण ओझा, सीमादेवी गरासिया, भूरसिंह, हीरालाल घांची, सदाराम कलबी, किशोर कुमार कच्छवाह, रमेश कुमार सुथार, नारायणलाल देवासी, वगताराम प्रजापत, प्रभुराम माली, वदाराम देवासी को सहसचिव, यशपालसिंह, गोरखराम माली, शंकरलाल गरासिया व प्रभुराम कलबी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया।
शिवगंज. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिवगंज की कार्यकारिणी का गठन किया गया। अध्यक्ष हरीश राठौड़ ने बताया कि दलपतसिंह राजपूत को संगठन महामंत्री, महेन्द्र माली, मदन परमार, दिलीपसिंह देवड़ा समेत 14 को उपाध्यक्ष, जब्बरसिंह सिसोदिया, नारायणलाल माली, रघुनाथसिंह देवड़ा समेत 23 को महासचिव, जयंती सोनी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला घायल
सरूपगंज. रेलवे स्टेशन-भीमाना पटरी पर रविवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार बबली पुत्री लालाराम गरासिया सवेरे रोहिड़ा रोड रेलवे फाटक के पास मालगाड़ी के चपेट में आ गई। इस दौरान उसके ऊपर से मालगाड़ी निकल गई। जिससे उसके सिर में मामूली चोट आई। सूचना पर ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से उसे स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां उपचार किया गया।

फोरलेन पर बेतरतीब खड़े वाहन हादसे को दे रहे न्योता
आबूरोड. आबूरोड-पालनपुर फोरलेन पर पुराना चेकपोस्ट ओवरब्रिज से रीको थाने तक मुख्य लेन व सर्विस लेन पर बेतरतीब खड़े मालवाहक वाहन मौत को न्योता दे रहे हैं। पुलिस व परिवहन विभाग की ओर से इस सम्बंध में कार्रवाई नहीं करने पर दुर्घटनाएं हो रही हंै। वाहनों का लगातार जमावाड़ा रहने के कारण दिनभर जाम की स्थित बनी रहती है। दुपहिया व चौपहिया वाहन सवार इन खड़े वाहनों की चपेट में आने की आशंका बढ़ रही है। चेकपोस्ट से पालनपुर की ओर दोनों दिशाओं में आवागमन के कारण दुर्घटना की आशंका ज्यादा रहती है।

सुभाष अध्यक्ष व नरेश सचिव मनोनीत
आबूरोड. उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की आबूरोड उपशाखा के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। इसमें अध्यक्ष सुभाष जोशी व सचिव नरेश सैनी को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में भूपेंद्र त्यागी व असद उल्लाह को उपाध्यक्ष, सुनील शुक्ला व इंद्रसेन महावर को संयुक्त सचिव, मुकेश मिश्रा, भूरालाल मीणा व मनोजकुमार आर को सहायक सचिव एवं संजीव जैन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संघ की शाखा-2 के अध्यक्ष मंगलचंद मीणा व सचिव सुधीर जोशी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ में कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।

धनाराम अध्यक्ष मनोनीत
रेवदर. समीपवर्ती सेलवाड़ा गांव स्थित सरसी माता मंदिर परिसर में मिस्त्री यूनियन की बैठक में अध्यक्ष पद पर धनाराम लोहार को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर पुखराज, जगदीश लखारा, शंकर लाल, हकमा राम, बिट्टू सिंह, सलीम खान, प्रकाश कोली, मफतलाल, हरीश कोली, रविन्द्र सुथार, नाथूराम लोहार आदि मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.