संभावित दावेदार: सुधा आचार्य (चेंजमेकर)
विधानसभा क्षेत्र: बीकानेर पश्चिम
क्या है विजन
1. बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से अगर मुझे विधायक बनने का मौका
मिलता है तो शहर की मूलभूत सुविधाओं मसलन बिजली, सड़क, शुद्ध पेयजल आम
नागरिकों को मिले इस ओर मेरा प्रयास रहेगा।
2. पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जो अति आवश्यक है उसमें शिक्षा क्षेत्र
में रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर बल दिया जाना, इस ओर आइआइटी की स्थापना,
एनआइएफडी स्तर के उपक्रम को क्षेत्र में लाना।
3. शहर के भीतरी परकोटे में स्थित विद्यालयों, महाविद्यालयों में सुचारू
शिक्षा को बल देना।
4. महिला सशक्तिकरण की ओर विशेष प्रयास करना चाहूंगी। जिससे आम महिलाओं
को शिक्षा क्षेत्र, रोजगार क्षेत्र, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्थान
हेतु प्राथमिकता।
5. गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को पक्के मकान उपलब्ध करवाना।
6. स्वच्छ बीकाणा, स्वस्थ बीकाणा की ओर विशेष ध्यान।
7. शहर की यातायात व्यवस्था विशेषत: पश्चिम क्षेत्र में सुचारू रहे इसी
क्रम में एलिवेटेड रोड का शीघ्र निर्माण करवाना।
8 राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने के लिए शीघ्रता शीघ्र प्रयास,
राजस्थानी संस्कृति को बचाने सदैव कटिबद्ध रहूंगी।
9. पश्चिम क्षेत्र में मुरलीधर व्यास कॉलोनी में एक पुलिस थाने की
व्यवस्था मेरी प्राथमिकताओं में रहेगी।
10. बीकानेर के एतिहासिक स्थल, स्मारकों को सुधारने एवं बीकानेर में
पर्यटन व्यवसाय के लिए प्रयंत्न।
11. गोचर भूमि, गौशालाओं के विकास के लिए विशेष प्रयास।
12 बीकानेर में औद्योगिक विकास करने में प्राथमिकता तथा वर्तमान में चल
रही औद्योगिक इकाइयों में नवाचार करना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल
रहेगा।
13.बीकानेर में रेल सुविधाओं में विस्तार करने का प्रयास, विशेषत: अजमेर,
उदयपुर आदि जिलों का रेल सेवा चालू करने की ओर प्रयास।
14. बीकानेर में सिटी बस सेवा की सुविधा उपलब्ध करवाना।
15. बीकानेर में उच्च न्यायालय बैंच की स्थापना करना।





No comments:
Post a Comment