Breaking News
recent

VIDEO हमारा कैंडिडेट कौन हो....स्वच्छ राजनीति और क्षेत्र के विकास के लिए क्या कहते हैं आपके क्षेत्र के संभावित दावेदार हरीश परिहार का विजऩ...

पूरा विवरण पढऩे के लिए टाइप करेंं:


https://ift.tt/2PB1Rdb https://ift.tt/2P3vJC6

 


जनता ने तय किए मुद्दे

पत्रिका समूह के जन एजेंडा 2018-23 के तहत हर विधानसभा क्षेत्र के लोगों, जन संगठनों और समूहों ने बैठक कर रोड मैप तैयार किया। क्षेत्र के विकास के मुद्दे तय किए।


किसानों को फसल का उचित दाम दिलवाने, कोल्ड स्टोरेज व कृषि उपज मंडी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। काश्तकारों को फसल के नुकसान का उचित मुआवजा शीघ्र मिल सके। पर्यटन सेवा में वृद्धि, हवाई अड्डे का निर्माण किया जाए। रेवदर व अनादरा में कृषि उपज मंडी खुले। पोषाहार को और पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाया जाए।

पूर्व में सरकार द्वारा बंद रेवदर रोडवेज डिपो को पुन: शुरू करवाना चाहिए। रेवदर को टाडा-माडा क्षेत्र घोषित किया जाए। सरकारी आवासीय योजनाएं विकसित की जाएं।

आबूरोड में बालिका राजकीय महाविद्यालय खोलने की जरूरत। मौजूदा कॉलेज में व्याख्याताओं व सेक्शन की कमी दूर करनी चाहिए। रेवदर कॉलेज में सुविधाएं उपलब्ध हों।

स्कूलों में शिक्षा प्रणाली सुदृढ़ बनाने व बच्चों के सर्वांगीण विकास व इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार होना चाहिए। आबूरोड में उपखण्ड कार्यालय खोला जाए। पशु चिकित्सकों की व्यवस्था हो।

आबूरोड व रेवदर में सरकारी अस्पताल में मरीजों को निजी अस्पतालों की अपेक्षा बेहतर सुविधाएं मिलें और स्वास्थ्य केन्द्रों
पर भी बेहतर व्यवस्थाएं हों।

भैसासिंह जलापूर्ति परियोजना से शहर व आसपास के गांवों को जलापूर्ति दी जानी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइनों को विस्तार किया जाए।

आपराधिक घटनाओं में कमी के लिए पुलिस की पुख्ता गश्त हो। पुलिस व आमजन के बीच सहयोगात्मक रिश्ता कायम हो। आवागमन के लिए आरक्षित महिला बस की सुविधा हो।

ग्रामीण इलाकों में कई वर्ष पूर्व बनाई सड़कों के पुनर्निर्माण व वंचित क्षेत्रों में सड़क बनाई जाएं। निर्माण कार्यों की उचित मानिटरिंग हो।

ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू व कृषि कनेक्शन धारकों को आवश्यक बिजली मुहैया की जाए। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में
सुधार हो। काश्तकारों को कनेक्शन देने की प्रक्रिया
आसान बनाई जाए।

युवाओं को रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए औद्योगिक क्षेत्र के विकास पर जोर दिया जाए। आबूरोड के अस्पताल का विस्तार किया जाए। भटाणा में डिस्कॉम का कार्यालय खोलकर राहत दी जाए।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.