हेमन्त आमेटा/ भटेवर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भटेवर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। इससे पूर्व विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य रूचि पारीक की अध्यक्षता में किया गया। जिसमेंं विद्यार्थियों द्वारा लोकतंत्र में मतदान की महत्वपूर्ण आवश्यकता, मतदान अपना अधिकार विषय पर अपने विचार व्यक्त किए गए। प्रधानाचार्य रूचि पारीक ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को मतदान सम्बन्धित जानकारी देते हुए अपने अभिभावकोंं, पड़ोसियों को मतदान करने हेतुु प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी। इसी बीच बीएलओ वीरेंद्र परिहार ने निर्वाचक नामावली सहित मतदान बूथों को लेकर जानकारी दी। इसी बिच प्रधानाचार्या ने रैली को हरी झंडी देकर के स्कूूल से रवाना किया। यह रैली पुराना चौराहा बस स्टैंड से आजाद नगर, पीपल चौक, ब्रह्मपुरी, सदर बाजार, थम्बवाड़ा होते हुए पुनः विद्यालय पहुंंची। रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों विभिन्न नारों लिखी तख्तियां लेकर ग्रामीणों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान विद्यालय के नरेंद्र चपलोत, प्रकाश ओदीच्य, कंचन देवड़ा, लीला मेनारिया, लक्ष्मीलाल जाट सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।





No comments:
Post a Comment