Breaking News
recent

VIDEO: अधूरा नाला निर्माण कर भूली नगरपरिषद, पिछले पांच दिन से बंद पड़ा निर्माण कार्य

सवाईमाधोपुर. नगरपरिषद की ओर से भले ही शहर में रैगर मोहल्ले में नाले का निर्माण कार्य शुरू कर दिया हो लेकिन नगरपरिषद व ठेकेदारों की अनदेखी से काम काफी धीमी गति से चल रहा है। स्थिति ये है कि शहर में वार्ड नं.32 में नाले का काम पिछले महीने तय समयावधि में पूरा हो जाना चाहिए था। वह अक्टूबर महीने में भी पूरा नहीं हो सका है। आलम ये है कि पिछले पांच दिन से तो कार्य ही बंद पड़ा था। यहां करीब तीन महीने पहले नगरपरिषद ने नाला निर्माण के लिए टेण्डर जारी किया था।

करीब नौ लाख की लागत से चल रहा निर्माण
शहर में रैगर मोहल्ले में चन्द्ररा जैलिया के मकान से लेकर कागजी मोहल्ले तक करीब दो मीटर की दूरी पर नाला निर्माण के लिए परिषद ने टेण्डर जारी किए थे। इसके लिए करीब नौ लाख रुपए का बजट भी स्वीकृत किया गया था। सितम्बर तक इसका निर्माण काय पूरा होना था। अब नगरपरिषद ने इस महीने में आनन-फानन में नाले का निर्माण कार्य शुरू कराया। यहां रैगर मोहल्ले तक तो नाले का निमार्ण पूरा हो गया है लेकिन आगे कागजी मोहल्ले में कुछ लोगों ने नगरपरिषद में शिकायत कर कार्य को रुकवा दिया है। ऐसे में पिछले पांच दिन से नाले का कार्य बंद पड़ा है।

ज्ञापन देने का निर्णय
शहर रैगर मोहल्ले के लोगों ने खुले नाले का निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए जिला कलक्टर को ज्ञापन देने का निर्णय किया है। शहर स्थित वार्ड 32 रैगर मोहल्ला में कई सालों से गंदा नाला खुला पड़ा है। इसको ढकने का कार्य नगरपरिषद की ओर से किया जा रहा था, लेकिन पिछले एक महीने से कार्य रूक-रूककर चल रहा है। यह नाला रैगर मोहल्ले से लेकर कागजी मोहल्ले होते हुए आम के कुएं से होकर बड़े नाले में मिलता है। इसमें काफी गंदगी होने से बदबू फैल रही है।

बीमारी फैलने का अंदेशा
नाले में गंदगी के चलते मच्छर पनप रहे है। इससे लोगों को बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना है। लोगों ने नगरपरिषद से शीघ्र लटिया नाले की सफाई कराने की मांग की है।

ये बोले लोग...
पूरा हो नाले का निर्माण
गंदा पानी रोड पर भरने से लोगों व छोटे बच्चो को नाले की दीवारों पर चढ़कर रास्ता पार करना पड़ता है। खुले नाले से मच्छर पनप रहे है नाले का निर्माण कार्य पूरा होना चाहिए।
सीताराम जौलिया, स्थानीय निवासी

मिले गंदगी से राहत
कर्मचारी अधूरा नाला निर्माण कर छोड़ गए। पिछले कुछ दिनों से नाले का निर्माण कार्य बंद है। अधूरे नाले का पूरा कार्य करवा कर नाले की सफाई कर ढका जाना चाहिए, ताकि लोगों को मच्छरों व गंदगी से राहत मिल सकें।
मेघराज तोनगरिया, स्थानीय निवासी

वार्ड पार्षद गिरधारीलाल रैगर का कहना है....
शहर में नाले का निर्माण कार्य रैगर मोहल्ले तक पूरा हो गया है। आगे कागजी मोहल्ले तक कुछ लोगों ने काम बंद करवा दिया है। ऐसे में पिछले पांच दिन से नाले का काम बंद पड़ा है। नगरपरिषद जेईएन व ठेकेदार को मामले से अवगत कराया जाएगा।

चल रहा है निर्माण...
शहर रैगर मोहल्ले में नाले का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। लेबर की थोड़ी दिक्कत है इसलिए काम रूका है। यदि कागजी मोहल्ले में लोगों ने काम रूकवा दिया है तो एक्सईएन व जेईएन को मौका मुआयना करने भेजा जाएगा।
रविन्द्रसिंह यादव, आयुक्त,नगरपरिषद सवाईमाधोपुर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.