Breaking News
recent

VIDEO : सचिन पायलट ने की मानवेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि, बुधवार को ले सकते हैं कांग्रेस की सदस्यता

बाड़मेर।

राजस्थान में चुनावी रण में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र और शिव विधायक मानवेंद्र सिंह कल पूर्ण रूप से कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि खुद कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने की है। ऐसे में राजनीतिक उठा पटक के बीच कर्नल मानवेंद्र सिंह का कांग्रेस में जाने तय हो गया है।

साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं की मानवेन्द्र सिंह कल ही कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। कांग्रेस मानवेंद्र के पार्टी में शामिल होने पर खुदका फायदा देख रही है। साथ ही मानवेंद्र सिंह के विपक्ष में रहने से बीजेपी की समस्या बढ़ सकती है।

बता दें कि पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र और शिव विधायक मानवेंद्र सिंह ने कुछ दिनों पहले भाजपा के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोला था। इस दौरान मानवेंद्र सिंह ने कहा था कि अब उनकी धैर्य की सीमा समाप्त हो गई। 'वे बोले रहे थे, कमल का फूल, मेरी भूल' इसी के साथ उन्होंने भाजपा छोड़ने की घोषणा कर दी थी।

वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने मानवेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की पुष्टि करने के साथ ही इसे कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनावों का शुभ संकेत बताया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.