Breaking News
recent

राहुल ने खरीदी मिठाई, भुजिया-पापड़ को बताया लजीज, देखिये VIDEO

बीकानेर. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार दोपहर नाल एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से मेडिकल कॉलेज ग्राउंड पहुंचे। रास्ते में भुट्टों का चौराहा पर उन्होंने अपनी गाड़ी को रूकवाया और मिठाई की दुकान पर जाकर बीकानेर के प्रसिद्ध रसगुल्ले और मिठाई खरीदी। साथ ही भुजिया और पापड़ को लजीज बताया।

 

इसके बाद मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में कांग्रेस की महासंकल्प रैली में कहा कि हम १५ लाख रुपए खाते में डालने और हर साल २ करोड़ युवाओं को रोजगार का वादा नहीं करेंगे। हमारी कांग्रेस पार्टी का मुख्यमंत्री २४ में से १८ घंटे मन से काम करेगा। वह युवाओं को रोजगार और किसानों की मदद के लिए काम करेगा यह विश्वास दिलाता हूं और दिल से वादा करता हूं। रैली में उमड़ी अच्छी भीड़ से उत्साहित राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश में उनके सीएम और मंत्री के दरवाजे जनता के लिए हमेशा खुले रहेंगे। दूसरा दरवाजा कांग्रेस कार्यकर्ता के लिए खुला रहेगा।

 

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। हमारा सीएम मन की बात नहीं करेगा, जनता के मन की बात सुनेगा। भाजपा ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया, अम्बानी जैसे मोदी मित्रों की जेब में हजारों करोड़ रुपए डाल दिए। सभा के अंत में देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने तीन साल में किए कार्यों से जुड़े फोल्डर का लोकार्पण राहुल गांधी के हाथों करवाया।

 

गहलोत बोले तो हूटिंग
सभा में पूर्व मुख्यंत्री अशोक गहलोत ने अपना संबोधन शुरू किया तो पंडाल में सबसे आगे बैठे लोगों ने एक स्थानीय नेता के जिन्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। साथ ही शोर ज्यादा होने से गहलोत की बात पूरे पंडाल तक नहीं पहुंच पा रही थी। बाद में गहलोत ने भाषण समाप्त करने के बाद आयोजकों को पंडाल में शांति बनाने के लिए भी कहा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.