बीकानेर. बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को दाऊजी मंदिर से सार्दुल सिंह सर्किल तक पैदल मार्च कर बूथ
जिताओ-भ्रष्टाचार मिटाओ कार्यक्रम शुरू किया। कांग्रेस ने यह कार्यक्रम भाजपा के नव शक्ति सम्मेलन के जवाब में शुरू किया है। पैदल मार्च में बीकानेर शहर की दोनों विधानसभा के चारों कांग्रेस ब्लॉक के कार्यकर्ता शामिल हुए।
शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने पैदल मार्च में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जैसे भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर जाकर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने का कार्य किया। उन्हीं मतदातों को समझाने के लिए राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने प्रत्येक बूथ पर संकल्प के साथ सभी मतदाताओं के पास जाने का कार्य शुरू किया है। डॉ. बुलाक़ीदास कल्ला ने कहा कि भाजपा ने वादे पूरे नहीं किए। सभी को आज यह संकल्प लेना है कि हम अपने-अपने बूथों के सभी मतदाताओं के पास जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।
ये हुए मार्च में शामिल
कांग्रेस के पैदल मार्च में ब्लॉक अध्यक्ष रमजान अली कच्छावा, आनंद सिंह सोढा व मगन पणेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष जावेद पडि़हार, जिया उर रहमान आरिफ , राजकुमार किराडू, साजिद सुलेमानी, वल्लभ कोचर, मोहम्मद मुस्ताक भाटी, बाबू जयशंकर जोशी, मकसूद अहमद, अब्दुल मजीद, हीरालाल हर्ष, दिलीप बांठिया, अरविंद मिढा, नंदलाल जावा के साथ कांग्रेस पदाधिकारी, पार्षद आदि शामिल हुए।





No comments:
Post a Comment