Breaking News
recent

अंकज्योतिष 01 नवंबर 2018: आज अंक 01 वाले जातकों के लिए दिन रहेगा उत्तम, मिलेगी सुख-समृद्धि

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- मन में उठी जिज्ञासाओं को पुरा करने के चक्कर में अनजाने में हुई गलती परेशानी खड़ी कर देगी। कानूनी कामकाज को निपटाने में तेजी का रूख रहने की संभावना है।
अनुकूलता के लिए- तांबे की किसी भी वस्तु का दान करें।

अंक 02- जीवन के मोड़ पर कोई व्यक्ति सिद्ध पुरूष के रूप मे जीवन की दशा बदल सकता है। अतः प्रत्येक विचारों पर गौर जरूर करें। व्यक्तिगत संबंधों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा।
अनुकूलता के लिए- शिक्षण सामग्री का अपमान करने से बचें।

अंक 03- पुरी ईमानदारी बरतने के बावजुद नौकरी में अप्रत्याशित घटना से दो चार होना पड़ सकता है। दायित्व निभाते हुए किये गए कार्यों में सफल होने की संभावनाए बनती है।
अनुकूलता के लिए- बच्चों में मिठाई का वितरण करें।

अंक 04- कामकाजी व्यक्ति को अतिरिक्त आमदनी के चक्कर में फर्ज से पीछे हटना पड़ सकता है। जिस काम को आसान मानकर उस ओर से बेफिक्र थे, वहीं काम में मुश्किल खड़ी करेंगे।
अनुकूलता के लिए- घर में कुलदेवी का विधिवत पूजन करें।

अंक 05- साझेदारी के काम में या तो भागीदारी की समीक्षा करनी होगी या फिर नये सिरे से अनुबंध को तय करना होगा। समस्त कार्यों में जिज्ञासु प्रवत्ति होने के फायदे मिलने लगेंगे।
अनुकूलता के लिए- गुलाबी रंग का कोई भी एक वस्त्र धारण करें।

अंक 06- पारिवारिक जिम्मेदारियों को सफल बनाने के लिए एक ईमानदार कोशिश करना होगी। बुजुर्गों की समस्याओं से फारिग होते हुए रूटीन के कामकाज में ध्यान दे पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- घर के मुख्य द्वार को प्राकृतिक बंधनवार से सजाएं।

अंक 07- नये संपर्कों को बढ़ाने में व्यवहारिकता का साथ न छोड़ें अन्यथा अपने साथ धोखा होने की संभावनाए बनती है। मेहनत के बलबूते पर नौकरी पाने के प्रयासों में सफल होंगे।
अनुकूलता के लिए- त्रिवेणी वृक्ष की 5 परिक्रमा लगाएं।

अंक 08- आज के दिन मांगलिक प्रसंग आ सकते है। नई वस्तु का आगमन होगा। उम्मीद छोड़ चुके किसी स्रोत से धन प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा व आश्चर्यचकित भी होगा।
अनुकूलता के लिए - मौसमी फल का सेवन कर घर से निकलें।

अंक 09- व्यक्तिगत संबंधों में अनबन की संभावनाओं को देखते हुए अपने विचारों को कम से कम रखें। भूमि भवन के काम में पहले से चल रही परेशानियों से निजात मिल सकती है।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल गायत्री मंत्र का जप करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.