Breaking News
recent

अंकज्योतिष 02 नवंबर 2018: अंक 06 वाले युवा नौकरी में लापरवाही ना बरतें, मुश्किल हो सकती है

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- घोर प्रतिस्पर्धा के इस युग में लक्ष्य को प्राप्त न कर पाने से युवाओं का मन भटकने लगेगा। कार्यस्थल पर किसी नई परियोजना की जवाबदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें।

अंक 02- मुख्य व्यवसाय के साथ अतिरिक्त काम के जोर पकड़ने से मंदी के कारण पड़ने वाली मार महसूस नहीं कर पाएंगे। पूर्वरत कार्य में पहले से अतिरिक्त मेहनत करना पड़ सकती है।
अनुकूलता के लिए- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।

अंक 03- सामाजिक जीवन में जिम्मेदारियों का निर्वाह ठीक ढंग से न कर पाने के कारण मन बैचेन रहेगा। अतिव्यस्तता के बावजूद भी महत्वपूर्ण वस्तु सहेजने में लापरवाही न बरतें।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल उगते सूर्य को अघ्र्य दें।

अंक 04- कार्यस्थल पर अपने लोगों के द्वारा विरोध का बिगुल बजाने से मन दुखी रहेगा। संतानपक्ष के संयमित व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। स्वतंत्र कामकाज में हानि हो सकती है।
अनुकूलता के लिए- घर के मुख्य द्वार पर सरसों तेल का दीपक लगाएं।

अंक 05- कारोबार के लिए मुश्किल से मिले ऋण का उपयोग घर की अनावश्यक जरूरतों में लगने के कारण मन चिंतित हो उठेगा। पारिवारिक आयोज में भागीदारी को सुनिश्चित करें।
अनुकूलता के लिए- श्रीगणेश को दूर्वा चढ़ाएं।

अंक 06- युवाओं को नौकरी में घोर लापरवाही का खामियाजा पदावनती के रूप में भुगतना पड़ सकता है। पारिवारिक मसलों में बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप दिक्कत दे सकता है।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल संत प्रवचन का श्रवण करें।

अंक 07- कामकाज के सिलसिले में व्यस्तता व बाहर रहने के कारण परिवार की अनदेखी से स्वंय को बचाकर रखना फायदे में रहेगा। स्वयं के स्वास्थ्य को लेकर चिंता कम होने लगेगी।
अनुकूलता के लिए- गाय को मीठी रोटी खिलाएं।

अंक 08- कार्य को आजकल पर टालने की आदत से जमीनों के कामकाज में महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकते है। बुजुर्गों की छोटी सी समस्या अधिक धन खर्च करा सकती है।
अनुकूलता के लिए- बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्य शुरू करें।

अंक 09- युवाओं को भविष्य के प्रति मिल रही चुनौतियों का डटकर सामना करने से मनचाही मंजिल प्राप्त होगी। सुविचारों का आदान प्रदान चारों और आत्मीय प्रशंसा को बढ़ाएगा।
अनुकूलता के लिए- आमोद-प्रमोद से बचकर रहें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.