Breaking News
recent

छह सीटों के लिए 102 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

चूरू.

विधानसभा चुनाव 2018 के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई। जिले की कुल छह विधानसभा सीटों के लिए 102 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। वहीं पिछले साल की तुलना में इस बार 52 अधिक उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। इस बार हर जगह उम्मीदवार अधिक हैं। इससे मतों का विभाजन होगा।


पिछले चुनाव में राजगढ़ व तारानगर में सर्वाधिक 13-१३ उम्मीदवार


वहीं 2013 के चुनाव में सादुलपुर व तारानगर में सबसे अधिक 13-13 उम्मीदवार मैदान में थे। सबसे कम उम्मीदवार सुजानगढ़ आरक्षित सीट से थे। यहां केवल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। सामान्य सीट रतनगढ़ में पांच उम्मीदवार थे। वहीं इस साल तारानगर में सर्वाधक 22 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। नामांकन का आखिरी दिन होने के कारण रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में काफी भीड़ रही। जिला निर्वाचन अधिकारी मुक्तानंद अग्रवाल ने बताया कि चुनाव के लिए चल रही नामांकन की प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। २० नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद २२ तीन बजे तक प्रत्याशी नामांकन पत्र उठा सकते हैं।


22 को आवंटित को होंगे चुनाव चिन्ह


अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी रामरतन सौंकरिया ने बताया कि २२ को नाम वापसी के बाद निर्दलयी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। २३ नवंबर को सभी उम्मीदवारों व उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के सात रिटर्निंग अधिकारी बैठक करेंगे। इस दौरान उनके साथ आदर्श आचार संहिता, पेड न्यूज व परमिशन आदि सभी बिन्दुओं पर चर्चा करेंगे। ईवीएम मशीनों को विधानसभा वाइज आवंटित कर दिया गया है। दूसरा रेंडमाइजेशन एक व दो दिसंबर को होगा इसके बाद बूथवाइज ईवीएम व वीवीपैट का आवंटन किया जाएगा।


2013 व 2018 के चुनाव में उम्मीदवारों की स्तिथि


विधानसभा 2013------- 2018
सादुलपुर 13 - १७
तारानगर 13 - २२
सरदारशहर 07 - २०
चूरू 09 - 15
रतनगढ़ 05 - 20
सुजानगढ़ 03 --08



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.