Breaking News
recent

राजस्थान का रण : इतने लाख मतदाता चुनेंगे जिले के 11 विधायक, अलवर शहर में सबसे अधिक, व थानागाजी में है सबसे कम

जिले के 24 लाख 68 हजार 998 मतदाता 7 दिसम्बर को वोट डालकर 11 विधायकों को चुनाव करेंगे। निर्वाचन विभाग ने विधानसभा चुनाव 2018 में वोट डालने वाले मतदाताओं की अंतिम सूची जारी कर दी है। पिछली मतदाता सूची की तुलना में अब 23 हजार 923 वोटर और बढ़ गए हैं। सबसे अधिक वोटर अलवर शहर में 2 लाख 47 हजार 445 वोटर और सबसे कम थानागाजी विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 96 हजार 931 वोटर है। बाकी सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में दो लाख से अधिक मदताता हैं।

सर्विस इलेक्टर्स भी

सभी विधानसभा क्षेत्रों में सर्विस इलेक्टर्स भी हैं। तिजारा में 935, किशनगढ़बास में 1957, मुण्डावर में 3487, बहरोड़ में 4208, बानसूर में 2054, थानागाजी में 448, अलवर ग्रामीण में 914, अलवर शहर में 346, रामगढ़ में 488, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में 793, कठूमर में 1201 वोटर हैं।

पुरानी सूची में 24 लाख 45 हजार थे मतदादाता

पहले जारी सूची में अलवर जिले की 11 विधानसभा क्षेत्रों में 24 लाख 45 हजार 75 मतदाता थे। अब करीब 23 हजार 923 वोटर बढ़ गए हैं। विधानसभावार देखें तो करीब एक विधानसभा क्षेत्र में दो हजार मतदाता और बढ़ गए हैं। पूरे जिले में 16 हजार 831 सर्विस वोटर हैं। जिसमें पुरुषों की संख्या 16 हजार 644 और महिलाएं केवल 187 वोटर हैं।

थानागाजी में सबसे कम, अलवर शहर में सबसे ज्यादा

जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों में थानागाजी में सबसे कम मतदाता हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में दो लाख से अधिक वोटर हैं। जबकि थानागाजी में एक लाख 96 हजार 931 मतदाता हैं। जबकि शेष दस विधानसभा क्षेत्रों में दो लाख से अधिक मतदाता हैं। सबसे अधिक वोटर अलवर शहर में 2 लाख 47 हजार 445 हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.