Breaking News
recent

यासिर की जादुई गेंदबाजी के दम पर पाकिस्‍तान बराबरी पर, पारी और 16 रन से जीता

दुबई : लेग स्पिनर यासिर शाह की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने दुबई अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन ही न्यूजीलैंड को एक पारी और 16 रनों से हरा दिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।

यासिर ने लिए 14 विकेट
इस मैच को पाकिस्‍तानी लेग स्पिनर यासिर शाह की करिश्‍माई गेंदबाजी के लिए याद किया जाएगा। उन्‍होंने 184 रन देकर कुल 14 विकेट अपने नाम किए। बता दें कि पाकिस्तान ने हैरिस सोहेल और बाबर आजम के नाबाद शतक की मदद से अपनी पहली पारी पांच विकेट के नुकसान पर 418 रन बना कर घोषित कर दी थी।
इसके बाद यासिर शाह का कहर शुरू हुआ। उन्‍होंने न्‍यूजीलैंड की पहली पारी में 41 रन देकर 8 विकेट लेकर किवी टीम की पूरी पारी अकेले अपने दम पर 90 रनों पर समेट दिया था।

फॉलोआन खेलने उतरी न्‍यूजीलैंड दूसरी पारी में भी सिमटी
इसके बाद पाकिस्तान ने मेहमान टीम को फॉलोऑन दिया। इस पारी को भी मिला कर भी किवी टीम पाकिस्तान टीम की पहली पारी के स्कोर को पार नहीं कर सकी। दूसरी पारी में वह 312 रनों पर ढेर हो गई। इस पारी में भी यासिर शाह ने कातिलाना गेंदबाजी जारी रखी और उन्‍होंने छह विकेट लिए।

हसन को भी मिले तीन विकेट
चौथे दिन की शुरुआत किवी टीम ने दिन दो विकेट के नुकसान पर 131 रनों से की। तीसरे दिन 44 रनों पर नाबाद लौटने वाले टॉम लाथम (50) ने अपना अर्धशतक पूरा कर हसन अली का शिकार होकर पवेलियन लौट गए। लाथम के साथ तीसरे दिन नाबाद लौटने वाले रॉस टेलर (82) ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे कि बिलाल आसिफ ने 198 के कुल स्कोर पर टेलर को चलता कर दिया। टेलर ने 128 गेंदों का सामना कर सात चौका और एक सिक्‍स लगाया। यहां से न्यूजीलैंड की टीम लगातार विकेट खोती रही। यासिर शाह ने आज फिर अपना कमाल जलवा दिखाया। यासिर ने आखिरी के पांच में से चार विकेट लेकर किवी टीम को की कमर तोड़ दी। यासिर के अलावा हसन अली ने तीन और बिलाल ने एक सफलता हासिल की।

इमरान खान की बराबरी की
बता दें कि यासिर शाह का यह प्रदर्शन पाकिस्तान के किसी भी स्पिन गेंदबाज का टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है। अगर ओवरऑल देखा जाए तो यह उनका दूसरा दूसरा श्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस मामले में पहले नंबर पर पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री और पूर्व कप्तान इमरान खान का नाम है। टेस्‍ट क्रिकेट में इमरान खान ने 116 रन देकर 14 विकेट लिए थे। यह यासिर शाह का करियर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्‍होंने 184 रन देकर 14 विकेट लिए



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.