पाली. 33 साल से जीत का ख्वाब देख रही कांग्रेस ने इस बार युवा चेहरे महावीरसिंह राजपुरोहित पर दावं खेला है। पाली के प्रदूषण की समस्या विभिन्न मंचों पर उठाने से सुर्खियों में आए महावीर पार्टी में भी सक्रिय और युवा चेहरे के रूप में पहचाने जाते हैं।
इनकी पत्नी रोहट पंचायत समिति क्षेत्र से सदस्य भी है। पाली विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस किसी भी उम्मीदवार का नाम तय नहीं कर पाई थी। नामांकन की अंतिम तिथि से एक दिन पहले कांग्रेस ने अपना पत्ता खोलकर सभी को चौंका दिया। यहां कांग्रेस के कई दिग्गज मैदान में थे, लेकिन युवा चेहरे के तौर पर महावीर को चुनावी रण में उतारा है। महावीरसिंह का मुकाबला यहां भाजपा के ज्ञानचंद पारख से होगा। पार्टी प्रत्याशी घोषित होने के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे रोहट क्षेत्र में पहुंचे, जहां किसानों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। राजपुरोहित सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
टिकट मिलते ही पहली बात : जनता और पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा
मैं, बरसों से जनता की सेवा कर रहा हूं। अब पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है। पाली का सर्वांगीण विकास और आमजन के दु:ख-दर्द में शामिल रहूंगा। पार्टी आलाकमान ने विश्वास व्यक्ति किया इसके लिए आभारी हूं। आमजन और आलाकमान की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
प्रत्याशी का ‘आधार’
आमदनी: किसान पहचान: किसानों के पैरोकार, किसान पर्यावरण संघर्ष समिति के महामंत्री, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से भी जुड़ाव, राजपुरोहित समाज के सामाजिक संगठनों में भी सक्रिय भूमिका
अनुभव: छात्र राजनीति, एनएसयूआई और युवक कांग्रेस में कई पदों पर रहे, कांग्रेस के युवा एवं सक्रिय चेहरा
अक्सर कहां मिलते हैं: पाली व सुकरलाई गांव
कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी : जनता से किए वादे अधूरे, करेंगे परिवर्तन
क्षेत्र का विकास ठप है। जनता से किए वादे भी पूरे नहीं किए। परिवर्तन होगा।
प्रकाश सांखला, पूर्व अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाली
हम तो पार्टी देखकर नहीं प्रत्याशी को देंगे मत
पार्टी नहीं प्रत्याशी देखकर मतदान करेंगे। प्रत्याशी चयन में जागरूकता जरूरी।
मीना शर्मा, सोशल वर्कर, एनजीओ संचालक
हमारे मुद्दों की लिस्ट तैयार, पूछेंगे रोड मैप
हमारे मुद्दों की लिस्ट तैयार है। नेताजी से रोडमैप पूछेंगें। फिर तय करेंगे वोट किसे दें।
आशीष तिवारी, क्षेत्र के चेंजमेकर
मुख्य सडक़ें नहीं, अंदर भी झांककर देखें
शहर की मुख्य सडक़ें ही नहीं, शहर के भीतर भी झांककर देखें कैसा हाल है।
ठाकुर प्रसाद, रिटायर्ड कार्मिक





No comments:
Post a Comment