जयपुर। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2018 के लिए अपना घोषणापत्र (Rajasthan Election 2018) जारी कर दिया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को 'जन घोषणापत्र' नाम दिया है। घोषणा पत्र जारी करते हुए पीसीसी चीफ Sachin Pilot ने बीजेपी के उस बयान का पलटवार किया, जिसमें बीजेपी ने कहा था कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी तो केंद्र और राज्य सरकार में खिंचाव होगा। इस बयान पर तंज कसते हुए पायलट ने कहा कि बीजेपी को भी अब आभास हो गया है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। बीजेपी इसीलिए ऐसी बयानबाजी कर रही है।
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Sachin Pilot और पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gelot ने इस मौके पर मीडिया से कहा कि जनघोषणा पत्र आम जनता से चर्चा करके तैयार किया गया है। इसमें महिलाओं को फ्री शिक्षा, किसानों का कर्जा माफ करने जैसे कई वादे किये जा रहे हैं। गहलोत ने कहा, 'ये राहुल गांधी की नई पहल थी कि हर वर्ग से घोषणापत्र को लेकर राय ली जाए। गुजरात में भी ऐसा किया गया था। यह राहुल मॉडल है। इसके लिए 2 लाख सुझाव आए।





No comments:
Post a Comment