जयपुर। भाजपा के शासन में विधानसभा अध्यक्ष रही सुमित्रा सिंह कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। 9 बार विधायक रही सुमित्रा सिंह ने पीसीसी कार्यालय में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी चीफ सचिन पायलट की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, परीक्षा देने जाने वाले बरोजगारों को फ्री सफर का वादा
सचिन पायलट और अशोक गहलोत ने कांग्रेस में उनका स्वागत किया। सुमित्रा सिंहल झुंझुनूं से कद्दावर जाट नेता मानी जाती हैं। चुनावी घमासान के बीच सुमित्रा सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद झुंझुनूं सीट के सियासी समीकरण बदलने की संभावना जताई जा रही है।
'क्या झुंझुनूं में पार्टी का कोई प्रत्याशी नहीं मिला, अब तो भाजपा प्रत्याशी हराने के लिए काम करूंगी
मालूम हो कि भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में उतारे गए उम्मीदवार को लेकर हाल में सुमित्रा सिंह ने नाराजगी भी जताई थी। उन्होंने कहा था कि मुझे टिकट नहीं मिला कोई बात नहीं, पर भाजपा के झुंझुनूं के किसी कार्यकर्ता को तो टिकट देते। जिसे टिकट दिया है, उसे टिकट देने के बाद पार्टी में लिया है। मैं झुंझुनूं में ऐसे प्रत्याशी का साथ दूंगी, जो भाजपा प्रत्याशी को हराने की क्षमता रखता हो।
बोले शंकराचार्य, हनुमानजी को दलित कहना अपराध, CM योगी आदित्यनाथ का बयान दुखद





No comments:
Post a Comment