Breaking News
recent

मोबाइल फोन्स को लेकर अक्षय-रजनी की '2.0' पर लटकी तलवार, जानें क्या है विवाद

साउथ सपुरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' को रिलीज होने में महज एक दिन ही बाकी है। ये फिल्म अबतक की सबसे बड़ी साइंस फिक्शन मूवी मानी जा रही है। इस फिल्म के रिलीज में कुछ घंटों पहले ही फिल्म को एक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि फिल्मनिर्माताओं के लिए एक बड़ी समस्या आ खड़ी हुई है।

 

rajinikanth

सेलुलर ऑपरेटर्स असोसियेशन ऑफ इंडिया (COAI) ने फिल्म '2.0' के खिलाफ सूचना व प्रसारण मंत्रालय को एक शिकायत पत्र लिखा है। उन्होंने शिकायात कर कहा कि फिल्म में मोबाइल फोन और मोबाइल टावर के गलत प्रभावों और इसके नकारात्मक पक्षों को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में इस बात का संकेत दिया गया है की मोबाइल फोन रेडियेशन जनवरों और पक्षियों के लिए कितना खतरनाक हो सकता है। इसी बात की वजह से COAI ने फिल्मनिर्माताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। बात यही खत्म नहीं होती है असोसियेशन ने शिकायत के अलावा सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को '2.0' को सर्टिफाइड करने से भी मना किया है। उन्होंने बोर्ड को एक अनुरोध पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा हे कि जब तक इस मुद्दे का समाधान ना हो जाए तक तक इसे सर्टिफाइड ना किया जाए।

 

rajinikanth

बता दें कि '2.0' में अक्षय कुमार विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ ही अक्षय साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म के बजट की बात करें तो ये फिल्म 600 करोड़ के लागत पर बनी है। अक्षय कुमार इस फिल्म में एंटागोनिस्ट डॉक्टर रिचर्ड का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं रजनीकांत पिछली फिल्म रोबोट की तरह इसमें रजनीकांत का डबल रोल है, एक साइंटिस्ट वशीगरन का और दूसरा रोबोट चिट्टी का।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.