Breaking News
recent

टी-20 विश्वकप नहीं जीतने के बावजूद टीम इंडिया का जलवा, 'टीम ऑफ टूर्नामेंट' की कप्तान बनीं हरमनप्रीत

दुबई : टी-20 महिला विश्‍व कप क्रिकेट में सेमी फाइनल में इंग्‍लैंड की बाधा भले ही भारत पार नहीं कर सका, लेकिन भारत की बेटियों ने इसके बाद भी अंतरराष्‍ट्रीय महिला क्रिकेट में ऐसा झंडा गाड़ा कि आइसीसी समेत पूरी दुनिया सलाम कर रही है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को रविवार को समाप्त हुए महिला टी-20 विश्वकप टीम के प्‍लेयर्स ऑफ टूर्नामेंट का कप्तान नियुक्त किया है। इतना ही नहीं इस विश्‍व एकादश में इंग्‍लैंड के साथ सबसे ज्‍यादा भारत की तीन प्‍लेयर्स को जगह दी है।

इंग्‍लैंड और भारत के सर्वाधिक 3-3 प्‍लेयर
आइसीसी ने वेस्टइंडीज में हाल ही में समाप्त हुए आइसीसी महिला टी-20 विश्वकप में किए गए प्रदर्शन के आधार पर टीम ऑफ टूर्नामेंट का चयन किया है। इस महिला टी-20 विश्वकप टीम में इंग्लैंड और भारत की सबसे ज्यादा तीन-तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
इसके अलावा टी-20 विश्वकप खिताब अपने नाम करने वाली आस्ट्रेलियाई टीम के दो और पाकिस्तान, न्यूजीलैंड तथा वेस्टइंडीज से एक-एक खिलाड़ियों को चुना गया है।

बांग्‍लादेश की जहां आरा को 12वें प्‍लेयर के रूप में मिली जगह
इस प्‍लेयर्स ऑफ टूर्नामेंट टीम में भारतीय टीम की कप्‍तान हरमनप्रीत को टीम का कप्‍तान बनाया गया है। इसके अलावा भारत की ओपनर बल्‍लेबाज स्‍मृति मंधाना और भारत की लेग स्पिनर पूनम यादव को जगह मिली है। बल्‍लेबाजी में स्‍मृति मंधाना के साथ पाकिस्तान की कप्तान जवेरिया खान, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं आस्ट्रेलिया की एलीसा हेली और इंग्लैंड की एमी जोंस को बतौर बल्लेबाज इस दिग्‍गजों की टीम में जगह दी गई है।
इसके अलावा हरफनमौला खिलाड़ियों के रूप में वेस्टइंडीज की दीएंद्रा डाटिन और आस्ट्रेलिया की एलीसे पैरी, तेज गेंदबाजी का जिम्‍मा इंग्लैंड की एनया श्रबसोले को दिया गया है। न्यूजीलैंड की ऑफ स्पिनर लैग कास्पेरेक, भारत की लेग स्पिनर पूनम यादव और इंग्लैंड की लेग स्पिनर क्रिस्टि गॉर्डन को भी इस टीम में चुना गया है। बांग्लादेश की जहांआरा आलम को 12वें खिलाड़ी के रूप में चुना गया है।

आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप कप टीम (बल्लेबाजी क्रम में) :
एलीसा हेली (आस्ट्रेलिया), स्मृति मंधाना (भारत), एमी जोंस (इंग्लैंड), हरमनप्रीत कौर (भारत, कप्तान), दीएंद्रा डाटिन (वेस्टइंडीज), जवेरिया खान (पाकिस्तान), एलीसे पैरी (आस्ट्रेलिया), लैग कास्पेरेक (न्यूजीलैंड), एनया श्रबसोले (इंग्लैंड), क्रिस्टि गॉर्डन (इंग्लैंड), पूनम यादव(भारत), जहांआरा आलम (बांग्लादेश, 12वें खिलाड़ी के रूप में)



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.