Breaking News
recent

21 दिन पूर्व राहुल गांधी की सभा में कांग्रेस में शामिल हुई थी ये नेत्री, टिकट कटने से नाराज होकर पार्टी को कहा अलविदा

घड़साना.

लगभग तीन सप्ताह पूर्व सीकर में राहुल गांधी की रैली के दौरान जमींदारा पार्टी नेत्री शिमला नायक ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। चंद दिनों बाद पार्टी को अलविदा कर दिया। इसका कारण विधानसभा चुनाव में अनूपगढ से कांग्रेस की टिकट नहीं मिलने का बताया जा रहा है। शिमला नायक ने शुक्रवार को नायक महासभा तथा सर्वसमाज कार्यकर्ताओं की सभा में कांग्रेस की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। वहीं शिमला नायक ने अनूपगढ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि 25 अक्टूबर को सीकर में हुई रैली में शिमला नायक ने राहुल गांधी व अशोक गहलोत के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

इक्कीस दिन पार्टी में रहने के बाद मोह भंग होने पर राजनीति गलियारों में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। शिमला नायक से शुक्रवार सुबह कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इन्दौरा ने उनके आवास पर जाकर समर्थन देने तथा शनिवार को नामाकंन पत्र दाखिल करने के दौरान साथ में रहने का आग्रह किया था।

नायक महासभा तहसील अध्यक्ष अमीचंद चिण्डालिया ने बताया कि नायक समाज के विभिन्न दलों से जुड़े जनप्रतिनिधियों ने कांग्रेस तथा भाजपा से अनूपगढ व रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाने के लिए बीस दिनों से मांग कर रहे थे। दोनों पार्टियों द्वारा नायक समाज को टिकट नहीं देने पर समाज की ओर से रोष जताया गया। मामले में शिमला नायक ने कार्यकर्ताओं की राय मुताबिक भावी रणनीति तय करने की घोषणा की। शिमला नायक ने बताया कि शनिवार सुबह दस बजे अनूपगढ एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी समक्ष नामाकंन दाखिल करेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.