Breaking News
recent

बांदीकुई के 237 केन्द्रों में लगेगी दो बैलेट यूनिट

दौसा. प्रदेश में सात दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव मतदान के लिए जिलेभर में बूथों का निरीक्षण एवं 11 दिसम्बर को होने वाली मतगणना की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है। जिलेभर में शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए जिला व पुलिस जुटा हुआ है। शांति एवं निष्पक्ष मतदान के लिए अधिकारी मतदान बूथों का बार-बार निरीक्षण कर रहे हैं। पुलिस व फोर्स भी फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को भयमुक्त कर रही है।

 

 


इधर, जिला मुख्यालय पर पीजी कॉलेज में मतदान के लिए आई ईवीएम एवं मतदान के बाद मतगणना के लिए रखी जाने वाली इवीएम के लिए स्ट्रांग रूम तैयार किए जा रहे हैं। मतगणना के लिए कमरों में जाल लगाकर कक्ष तैयार कर लिए हैं। जिले की सभी विधानसभाओं में तो 12 से कम प्रत्याशी हैं, लेकिन बांदीकुई में 16 प्रत्याशी हैं। इवीएम की बैलेट यूनिट में नोटा समेत 16 प्रत्याशियों के लिए बटन होता है। बांदीकुई में 16 प्रत्याशी व एक नोटा समेत 17 बटन की जरूरत हैं।

 

 

ऐसे में बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में एक बैलेट यूनिट और लगानी पड़ रही है। खास बात यह है कि अलग बैलेट यूनिट में नोटा का ही ऑप्शन रहेगा। जिले में संभवत:यह पहली बार हो रहा है कि एक विधानसभा क्षेत्र में 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस काम के लिए निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने पीजी कॉलेज का दौरा कर एक और स्ट्रांग रूम बनाने के निर्देश दिए।

 


जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश शर्मा और केंद्रीय पर्यवेक्षक वीआर नायडू ने बांदीकुई स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के 237 मतदान केंद्रों पर ईवीएम पर 2-2 बैलेट यूनिट लगेगी।

 


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान में अब समय कम है। हर दिन किसी ना किसी प्रकोष्ठ की बैठक ली जा रही है। माइक्रो ऑब्जर्वरों को प्रशिक्षण दे दिया है। हर प्रकोष्ठ के मुखिया अधिकारियों को सख्त निर्देश दे दिए हैं कि उनकी ओर से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 


6 को रवाना होगी पार्टियां

 


सात दिसम्बर को होने वाले मतदान के लिए जिले की दौसा, लालसोट, बांदीकुई , सिकराय व महुवा के लिए पोलिंग पार्टियां 6 नवम्बर को दौसा से ही रवाना होंगी। इवीएम एवं अन्य सामान लेने-देने की तैयारियों के लिए अधिकारियों को जिम्मा
दिया गया है। इसके लिए कॉलेज परिसर में पाण्डाल आदि लगाए जाएंगे।

 


नाकों पर तैनात रहती है पुलिस


पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। जिले की हर सड़कों पर पुलिस गश्त की जा रही है। हर वाहन की जांच होती है। पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट भी रात को निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं और लापरवाह पुलिसकर्मियों हिदायत दी जा रही है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.