ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- धार्मिक सत्संग में श्रवण किये गए विचारों को जीवन में उतारने का प्रयत्न भी करें। युवाओं को नैतिक पतन के कारण होने वाली हानि से खुद को बचाए रखना होगा।
अनुकूलता के लिए- स्वयं के हाथों से दान करें।
अंक 02- परोपकार के कार्य बिना किसी लालच के करने होंगे। उच्चस्तरीय व्यक्ति से मुलाकात में सहज रहने का प्रयत्न करें। मौजमस्ती में तन व धन दोनों ओर से खुब खर्च होगा।
अनुकूलता के लिए- दिन के किसी भी समय कुछ देर ध्यान लगाएं।
अंक 03- अपनी कार्यक्षमता का पुरी तरह से आंकलन करने के बाद ही जिम्मेदारी का बोझ अपने ऊपर लें। मंदी के इस दौर में जीविकोपार्जन के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है।
अनुकूलता के लिए- तुलसाजी के समीप घी का दीपक लगाएं।
अंक 04- परिवार में सुख शांति को बनाए रखने के लिए कड़ा संघर्ष व त्याग की भावना को अपनाना होगा। नौकरी में पहले से चल रही परिवर्तन की कोशिशें सफल होती दिखाई देगी।
अनुकूलता के लिए- देवी के किसी भी बीज मंत्र का जप करें।
अंक 05- नौकरीपेशा व्यक्तियों को तयशुदा आय बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर कम करना होगा। तकरीबन कार्यों में दूसरों के बजाए अंर्तविरोध के कारण स्वविरोध बना रहेगा।
अनुकूलता के लिए- किसी भी मंदिर में कच्ची भोजन सामग्री सीधा दान में दें।
अंक 06- वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए युवाओं को मिले अवसरों को अपने हाथों से जाने नहीं देना चाहिए। व्यसनों को कम करने का प्रयास करते हुए बचकर रहना होगा।
अनुकूलता के लिए- श्रीकृष्ण को मोरपंखी अर्पित करें।
अंक 07 - व्यर्थ के स्वाभिमान को कुछ समय के लिए त्यागना होगा। पिछली बातों को भुलकर जीवनसाथी के साथ वफादार रहने का प्रयत्न करें। खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।
अनुकूलता के लिए- भोजन में श्वेत पदार्थों के सेवन से बचें।
अंक 08- तेजी मंदी के कामकाज में असमंजस को देखते हुए अपनी गुंजाइश के हिसाब से काम करना होगा। पारिवारिक तनाव के कारण दैनिक पूजनकर्म को मन से नहीं कर पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- शिवलिंग का विधिवत पूजन करें।
अंक 09- वर्तमान समय को देखते हुए जीवनसाथी के ज्ञान का समुचित उपयोग करने के लिए मुख्यधारा में लाने का प्रयत्न करना होगा। काम करने में थोड़ी कमजोरी महसूस होगी।
अनुकूलता के लिए- जीवमात्र को परेशान करने से बचें।





No comments:
Post a Comment