Breaking News
recent

अंकज्योतिष 28 अक्टूबर 2018: आज अंक 01 वाले जातक किसी भी कार्य की शुरुआत सलाह लेकर ही करें

ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल

अंक 01- समाज के प्रति आपके दृष्टिकोण का प्रतिकुल असर पड़ेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं की ओर ध्यान रहेगा। आज किसी भी कार्य की शुरूआत सलाह लेकर करें।
अनुकूलता के लिए- गरीब बच्चों को पुस्तक का दान करें।

अंक 02- आज किसी से भी अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभावित है। शीत प्रकृति वाले व्यक्तियों को गरिष्ठ भोजन से नुकसान हो सकता है।
अनुकूलता के लिए- श्नान को गुड़ रोटी खिलाएं।

अंक 03- कार्यक्षेत्र में लापरवाही से शारीरिक चोट लग सकती है। तेजी मंदी के व्यापार में किया गया निवेश नुकसान दे सकता है। माता-पिता से किसी भी तरह की बहस से बचें।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों को भुनी हुई ज्वार खिलाएं।

अंक 04- मानसिक भटकाव के कारण पूजा-पाठ में एकाग्रता की कमी रहेगी। बच्चों के प्रति अपने रूख में बदलाव करें। कारोबार में अत्यधिक खर्च की वजह से लाभ में कमी आएगी।
अनुकूलता के लिए- चमड़े से बनी वस्तुओं का उपयोग कम से कम करें।

अंक 05- आत्मविश्वास के साथ किये गए प्रयासों के शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। रूके हुए कार्यों में प्रगति होने लगेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
अनुकूलता के लिए- गरीबों में गर्म दुध का वितरण करें।

अंक 06- कला के क्षेत्र में सम्मिलित व्यक्तियों को शुभ परिणाम के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। व्यापार में उन्नति के लिए किये गए प्रयासों में सफलता मिलने के योग बनते है।
अनुकूलता के लिए- देवी मंदिर में लाल पुष्प की माला अर्पित करें।

अंक 07- सामाजिक स्तर पर अपने व्यवहार से मान-सम्मान में कमी आएगी। वाहन चलाने में लापरवाही से चोट लग सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिद्वंदिता के कारण आत्मबल में कमी रहेगी।
अनुकूलता के लिए- सूर्य को मीठे जल का अघ्र्य दें।

अंक 08- उच्च शिक्षित छात्रों में मानसिक उत्साह के कारण लंबे समय से बना तनाव कम होने लगेगा। आत्मबल में वृद्धि के कारण नौकरी में प्राप्त नये अवसरों का लाभ ले पाएंगे।
अनुकूलता के लिए- किसी भी श्वेत खाद्य पदार्थ के सेवन से बचें।

अंक 09- अग्निकारक यंत्रों के प्रयोग में असावधानी से दूर्घटना घट सकती है। कार्यक्षेत्र में बड़बोलेपन से अनबन हो सकती है। शीत प्रकृति वाले तरल पदार्थ का सेवन सावधानीपूर्वक रखें।
अनुकूलता के लिए- अपने धर्म के प्रति निष्ठावान रहने की कोशिश करें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.