Breaking News
recent

28 को होगी गुर्जर समाज की प्रदेश स्तरीय महापंचायत

महुवा.महुवा ग्रामीण. महुवा के भोपुर सायपुर निवासी व्याख्याता नीतू गुर्जर हत्याकाण्ड को लेकर शनिवार को गाजीपुर खावदा स्थित देवनारायण मंदिर पर कर्नल किरोड़ीसिंह बैसला की अध्यक्षता में बैठक हुई। हरदेव पावटा ने बताया कि बैठक के दौरान सामाजिक न्याय एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर बंैसला ने समाज की सहमति से 28 नवम्बर को प्रदेश के गुर्जर समाज की महापंचायत आयोजित करने का निर्णय किया है।

 

 

 

 

इसकी तैयारी को लेकर समाज के लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस मौके पर एडवोकेट भंवर सिंह, रामराज भोपुर, मंगतू सरपंच, चतर सिंह, महावीर फौजी, मानसिंह, सियाराम सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 


गौरतलब है कि भोपुर शायपुर निवासी शिक्षिका की मौत हो जाने पर गत बुधवार को ग्रामीणों शव के महुवा पहुंचने पर गाजीपुर मोड़ पर जाम लगा दिया था। व्याख्याता की मौत दुर्घटना में न होकर उसे जानबूझकर टक्कर मार कर हत्या करने का आरोप परिजन लगा रहा हैं। नीतू कुमारी गुर्जर टोडाभीम के मान्नोज स्थित विद्यालय में व्याख्याता के पद पर कार्यरत थी। 13 नवम्बर शाम को छुट्टी के बाद वापस अपने चचेरे भाई के साथ घर लौट रही थी। इस दौरान करीरी मोड़ के समीप कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। इसके बाद जयपुर इलाज के दौरान शिक्षिका की मौत हो गई।

 

 


नीतू गुर्जर हत्याकांड की सीबीआइ जांच की मांग

 


दौसा ग्रामीण. गुर्जर स्वाभिमान संघ की ओर से गत दिनों नीतू गुर्जर की हत्या की सीबीआइ जांच एवं आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

 


जिला उपाध्यक्ष गजानन्द कसाणा ने बताया कि नीतू गुर्जर की हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इसके अलावा इस मामले के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए। वहीं परिवार को उचित मुआवजा एवं सरकारी नौकरी की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में संयोजक दिनेश पांचोली, सोनू पोसवाल, सुरेन्द्र गुर्जर, दिनेश खेड़ला, अजीत गुर्जर, देशराज पोसवाल, अजीत महिरयाड़ा एवं जलसिंह पोसवाल आदि शामिल थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.