Breaking News
recent

जोधपुर: प्रियंका चोपड़ा के शादी की रस्में 29 से , 2 दिसम्बर को लेंगी निक के साथ फेरे

जोधपुर. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमरीकी सिंगर गीतकार निक जोनस के जोधपुर में सात फेरे लेने की तैयारियां शुरू हो चुकी है। उम्मेद भवन के पीछे बारादरी में स्थित संगमरमर के मंडप में प्रियंका 2 दिसम्बर की रात भारतीय परम्परानुसार सात फेरे लेकर निक के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी।

उम्मेद भवन व मेहरानगढ़ में चार दिवसीय विवाह समारोह 29 नवम्बर को मेहंदी की रस्म से शुरू हो जाएगा। दूसरे दिन शाही पार्टी के साथ महिला संगीत कार्यक्रम होगा। विवाह समारोह में शामिल होने वाले अमरीका सहित हॉलीवुड के कलाकारों के लिए अजीत भवन, बालसमंद लेक पैलेस के साथ कई पांच सितारा और हेरिटेज होटलें बुक की गई हैं। दिल्ली से कई लक्जरी कारों का काफिला मंगवाया गया है। विवाह समारोह में बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों के साथ औद्योगिक जगत के लोग भी शामिल होंगे। प्रियंका चोपड़ा के जेठ जेठानी जो जोनस तथा सोफी टर्नर भी सोमवार शाम मुंबई पहुंचे। हालांकि अभी तक दोनों ही परिवार तरफ अब तक शादी की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पिछले दिनों 14 नवम्बर को विवाह समारोह की तैयारियों को लेकर प्रियंका चौपड़ा की माता मधु चौपड़ा ने उम्मेद भवन पैलेस में ताज ग्रुप के अधिकारियों और कई इवेंट कंपनियों के मैनेजर और होटल उम्मेद भवन पैलेस के प्रबंधक के साथ मेहमानों के ठहरने के बारे में विस्तृत चर्चा के बाद तैयारियों की समीक्षा की थी। विवाह समारोह को लेकर प्रियंका के प्रशंसकों में भी खासा उत्साह है। प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग पूरी करने के बाद निक के साथ इन दिनों मुंबई में है। मुंबई में आकर्षक रोशनी से सजे प्रियंका के घर की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं। मुंबई व उदयपुर से मेहमानों को चार्टर हेलिकॉप्टर से सीधे उम्मेद भवन प्रवेश द्वार तक लाने के लिए एयरपोर्ट ऑथिरिटी से अनुमति मांगी गई है।

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.