ज्योतिषाचार्य गुलशन अग्रवाल
अंक 01- युवाओं को समय के साथ चलने व अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा। बुजुर्गों की सेहत की अनदेखी तन व धन दोनों की हानि करवा सकती है।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल राधाकृष्ण के दर्शन करें।
अंक 02- नये कार्य करने के लिए ऋण की व्यवस्था होने से मन प्रसन्न रहेगा व आगे की नीति पर अच्छे से विचार कर पाएंगे। तीखी बोली का असर निजी संबंधों में व्यापक रूप से पड़ेगा।
अनुकूलता के लिए- असहाय की यथासंभव मदद करें।
अंक 03- छात्रों को भविष्य के प्रति निर्णय लेने में बरती गई लापरवाही के परिणाम विपरित हो सकते है। तेजी मंदी के व्यवसाय में बुंद-बुंद से घड़ा भरने की नीति अपनाते हुए काम करें।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल कुछ देर रामनाम का जप करें।
अंक 04- नौकरों से एक निश्चित दायरे में रहकर ही संबंध बनाते हुए चलें अन्यथा वे भलमनसात का गलत फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। वाहनों की गति पर नियंत्रण रखें।
अनुकूलता के लिए- पक्षियों के दानापानी की व्यवस्था करें।
अंक 05- युवाओं के लिए नैतिक मुल्य आज भी उतने ही प्रासंगिक है जितने पहले होते थे, इस वचन को ध्यान में रखकर कार्य करें। खाली समय का सदुपयोग करने में दिमाग लगाएं।
अनुकूलता के लिए- हनुमान मंदिर में मिश्रित रंग के पुष्प की माला चढ़ाएं।
अंक 06- पहले से चल रहे आर्थिक विवाद निपटाने के लिए जमीनों का हस्तांतरण करना पड़ सकता है। तेजी मंदी के धंधे में सिर्फ नुकसान को झेलने लायक पैसों का ही निवेश करें।
अनुकूलता के लिए- बच्चों को पसंद की वस्तु उपहार में दें।
अंक 07- बड़ी मुसीबत से आसानी से बाहर आ जाने के कारण कर्म के साथ ईश्वर को भी मानने के लिए बाध्य होंगे। बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए कई सुनहरे मौके मिलेंगे।
अनुकूलता के लिए- अनावष्यक क्रोध से बचकर रहें।
अंक 08- बुजुर्गों के स्वास्थ्य में आई कमी चुनौती भरी होगी। अतः इसे हल्के से न लेकर मजबुती से सामना करें। दोस्तों के मध्य अपने लिए उठते विरोध के स्वर से मन दुखी रहेगा।
अनुकूलता के लिए- प्रातःकाल घर में शंखनाद करें।
अंक 09- सत्संग में भाग लेते हुए भी मन भौतिकवादी जगत को भोगने की इच्छाओं से दूर नहीं हो पाएगा। विद्यार्थियों में खोए आत्मविश्वास के पुनः आने से काफी राहत महसूस करेंगे।
अनुकूलता के लिए- पारिवारिक सदस्यों से व्यर्थ बहस से बचें।





No comments:
Post a Comment