Breaking News
recent

3 लाख दलित घरों से मुट्ठी भर चावल इकट्ठा कर 5000 किलों खिचड़ी बनाएगी बीजेपी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही समय रह गया है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियां समाज के हर तबके को लुभाने में लगी है। इसी क्रम में बीजेप दलित समुदाय के लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए 'खिचड़ी कार्यक्रम' का आयोजन करने जा रही है। दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता राजधानी दिल्ली के करीब 3 लाख दलितों के घर जाएंगे और उनसे एक मुट्ठी चावल और अनाज इकट्ठा करेंगे। इकट्टा किए गए चावलों और अनाज से 5000 किलो खिचड़ी 30 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बनाई जाएगी। बता दें कि इस बात की जानकारी दिल्ली बीजेपी महासचिव रविंद्र गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए दी।

यह भी पढ़ें-कश्मीर: श्रीनगर से खूंखार महिला आतंकी गिरफ्तार, लश्कर और हिज्बुल में रही

बनेगी 5000 किलों खिचड़ी

रविंद्र गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दलितों को यह बताना है कि बीजेपी सरकार उनके साथ है और उनकी बेहतरी के लिए काम कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी शिरकत कर सकते हैं। बता दे कि 30 दिसंबर को 5000 किलों खिचड़ी बना कर बीजेपी इस कार्यक्रम को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज कराना चाहती है।

पीछले महीने यहां बनी 3000 किलो खिचड़ी

आपको बात दें कि पीछले महीने नागपुर में 3000 किलो खिचड़ी बनाई गई थी, जिसे गिनीज बुक में दर्ज किया गया। अब ऐसा ही कुछ भाजपा 30 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम में करने जा रही है। उनका प्रयास नागपुर के रिकार्ड को तोड़ना है। वहीं, इससे पहले 2017 में भी योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि की ओर से खिचड़ी कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में पतंजलि के देसी घी में खिचड़ी बना कर रिकार्ड बनाया गया था।

यह भी पढ़ें-तेज प्रताप को मनाने के लिए राबड़ी से मिलीं ऐश्वर्या की मां, रोते हुए घर से निकलीं

खिचड़ी कार्यक्रम के जरिए बीजेपी का ये संदेश

बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहन लाल गिहारा के मुताबिक, दिल्ली में कुल 1.4 करोड़ मतदाता हैं। इन मतदाता में 15 प्रतिशत दलित समुदाय से हैं। पीएम मोदी ने दलितो के लिए कई योजनाए चलाई हैं। पीएम ने उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत योजना के तहत शौचायलों का निर्माण कराया है, जिससे दलित समुदाय के लोगों को काफी फायदा मिला है। वहीं, अब इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी ये संदेश दलित तक पहुंचाना चाहती हैं और आगामी चुनावों में उनसे फिर से भाजपा का समर्थन करने की अपील करेगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.