Breaking News
recent

अरुणाचल में निर्मित 30 लाख की शराब बरामद, ट्रक जब्त

सादुलपुर.

 

अवैध शराब पकड़ो अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब सहित एक ट्रक जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक से 1340 कार्टन शराब के बरामद किए हैं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए से अधिक आंकी है। इस संबंध में थानाधिकारी महेन्द्रदत्त शर्मा ने बताया कि बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दिनेश एमएन की ओर से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार एवं विधानसभा चुनाव के अन्तर्गत हिसार बाईपास पर नाकाबंदी शुरू की तथा हिसार की ओर से आने वाले वाहनों एवं ट्रकों की जांच शुरू की। इसी दौरान हिसार की ओर से एक ट्रक आया। जिसे पुलिस ने रोककर चालक से पूछताछ की तो चालक ने ट्रक में सेव भरा होना बताया। लेकिन चालक घबरा गया। जिस पर शक होने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली, तो ट्रक में शराब भरी हुई थी। पुलिस ने ट्रक चालक बसी पठाना पुलिस थाना बसी पठाना जिला फतेहगढ़ साहिब पंजाब निवासी रविन्द्र सिंह उम्र ४५ वर्ष को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास किसी प्रकार का लाइसेंस एवं आवश्यक कागजात बरामद नहीं हुए। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अवैध शराब पंजाब से भरकर गुजरात ले जाना बताया है तथा जब्त शराब अरुणाचल प्रदेश की बनी हुई है।

ट्रक की बिल्टी जब्त
पुलिस ने ट्रक से केबिन से एक बिल्टी जब्त की है। जिसके नंबर ११२४ जो हरियाणा रोड़ कॅरियर के नाम से है। जिस पर दिनांक 11.09.2018 परमाणु गोल्ड स्टोर से जलगांव व बिल्टी में कश्मीरी कनूर गोल्डन एप्पल के 450 बॉक्स लिखे हुए हैं। थानाधिकारी ने बताया कि अवैैध शराब सहित ट्रक को जब्त किया है तथा गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लेंगे। जिसके बाद शराब तस्करी के धंधे में शामिल अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी।

अवैध शराब जब्त, आरोपी फरार

राजलदेसर. पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है जबकि आरोपित मौके से फरार हो गया। थानाधिकारी मलकीयतसिंह के मुताबिक रविवार देर शाम गश्त के दौरान एनएच 11 पर गांव परसनेऊ फांटा के पास झुंझुनूं जिले के गांव राणासर निवासी देवीलाल प्लास्टिक का कट्टा लिए बैठा मिला। पुलिस को देख कर वह कट्टा मौके पर ही छोड़ कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस को कट्टे में अवैध देसी शराब के 48 पव्वे मिले। पुलिस ने अवैध देसी शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

 

सैनिक कैंटीन के सामान में छिपाकर डोडापोस्त की तस्करी

सरदारशहर. पुलिस ने सोमवार सुबह रामगढिय़ा अस्पताल के पास मेगा हाइवे पर बीस किलो डोडापोस्त के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी रणवीरसिंह, हैड कांस्टेबल प्रवीणकुमार, सुखवीर, राजेन्द्र ने रामगढिय़ा अस्पताल के पास नाकाबंदी की। बैंगलोर से जम्मू जा रहे ट्रक को रोककर तलाशी ली तो उसमें आर्मी कैटींन का सामान रखा हुआ था। सामान की तलाशी ली तो उसमें बीस किलो डोडापोस्त मिला। डोडापोस्त व ट्रक को जब्त कर ट्रक में सवार मुखसर जिले गांव मल्लनपिण्ड निवासी दर्शनसिंह रायसिख व रणजीतविसंह मजवीसिख को गिरफ्तार कर लिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.