सिकंदरा. जिले में चुनाव के चलते कड़े सुरक्षा प्रबंध होने के बावजूद अपराधी बेखौफ हो रहे हैं। सोमवार को दौसा में बैंक के बाहर से दो लाख तीस हजार रुपए पार करने की घटना के बाद मंगलवार को सिकंदरा में एसबीआइ बंैंक के बाहर चालक को झांसा देकर अज्ञात युवक ने कार से 30 हजार रुपए पार कर लिए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन अपराधियों का सुराग नहीं लगा।
जानकारी के अनुसार दुब्बी निवासी रामअवतार कसाना ने एसबीआइ बैंक में खाते से 30 हजार रुपए निकाले और बैंक के बाहर खड़ी कार के डेशबोर्ड की डिक्की में रख दिए। इस बीच एक युवक ने कार के इंजन से ऑयल निकालने की बात कही। रामअवतार ने जैसे ही गाड़ी के आगे पहुंचकर इंजन को देखा तो ऑयल टपक रहा था।
इसके बाद उसने इंजन को खोलकर देखा तो उसमें कोई खराबी नहीं दिखी। बाद में रामअवतार ने गाड़ी में आकर पैसों को देखा तो गायब मिले। युवक भी वहां नहीं मिला। पीडि़त ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी कराई तथा बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन अपराधियों का पता नहीं चला। कार बैंक से दूर खड़ी होने के कारण सीसीटीवी फुटेज में भी युवक नहीं दिखा।
सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल
बसवा. सिकन्दरा-अलवर मेगा हाइवे पर मंगलवार शाम को एक ट्रोले को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। टक् कर इतनी तेज थी कि कार सवार एक जने की मौत हो गई एवं दो घायल हो गए। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताया कि एक ट्रोला अलवर की ओर जा रहा था कि बसवा बस स्टेण्ड पर बेक्रर आने पर धीरे हो गया। ऐसे में पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार कालेड़ा निवासी लाखनसिंह गुर्जर की मौत हो गई। इसके अलावा दो घायलों को बांदीकुई सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्तीकराया गया।





No comments:
Post a Comment