Breaking News
recent

बड़ी खबर : टिकट को लेकर कांग्रेस ने किया अब तक का सबसे बड़ा ऐलान..33 सीटों पर उम्मीदवार तय

कोटा. कांग्रेस ने राजस्थान में टिकटों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बुधवार को कोटा में ३३ जिलों के लिए उम्मीदवारों पर बड़ी घोषणा की गई है। कांगे्रस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया कोर्डिनेटर रोहन गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए गाइडलाइन तय कर ली है। इसके आधार पर ही टिकटों का वितरण होगा। प्रदेश में पहली सूची जल्द जारी होगी। हर जिले में एक महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारने के प्रयास होंगे। इस लिहाज से प्रदेश की 33 जिलों की इतनी ही सीटों पर महिलाओं की दावेदारी तय मानी जा रही है। कोटा में पार्टी के प्रवक्ताओं व मीडिया संयोजकों की संभागीय बैठक में भाग लेने आए गुप्ता ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि उम्मीदवार चयन में युवाओं व वरिष्ठ पदाधिकारियों का मिश्रित रूप देखने को मिलेगा। युवाओं को उचित अवसर देने के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुभव को भी पूरा महत्व दिया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सत्ता और संगठन में महिलाओं की चालीस प्रतिशत भागीदारी के सवाल पर गुप्ता ने कहा कि इसे धरातल पर क्रियान्वित करने पर अभी समय लगेगा। प्रदेश प्रवक्ता अर्चना शर्मा ने कहा ने जनता ने भाजपा सरकार को बदलने का मानस बना लिया है। जनता अब बहकावे में नहीं आएगी। प्रदेश महामंत्री पंकज मेहता व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, संभागीय प्रवक्ता अनूप ठाकुर भी मौजूद थे।

 

जुमलों की सरकार का वक्त पूरा हो गया

गुप्ता ने कहा कि पिछले चुनाव में प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं ने जनता से झूठे वादे किए थे और जनता ने विश्वास कर वोट दिया था, लेकिन उन्होंने पांच साल तक जनता को धोखा दिया है। जुमलों की सरकार का वक्त पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से आम आदमी और व्यापारी परेशान हुए थे। जीएसटी से छोटे व्यापारियों का कारोबार चौपट हो गया है। कांग्रेस सिद्धांत और संकल्प आधारित राजनीति करती है। जनता के बीच जो घोषणाएं करेंगे, वह संकल्प के रूप में पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता किसी के बरगलाने में नहीं आए, किसने क्या किया है, इसको परख कर वोट दें।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.