Breaking News
recent

बेटी सारा के होने वाले पति से सैफ पूछेंगे ये 3 सवाल, जवाब पसंद न आए तो शादी कैंसिल?

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और उनकी बेटी सारा अली खान हाल में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 6' का हिस्सा बनें। शो में पहली बार पिता बेटी की खास बॅान्डिंग देखने को मिली। शो में जहां हंसी मजाक हुआ वहीं कुछ जगह सैफ ने सारा को लेकर अपने दिल की बात भी कही। इस चैट शो में कई सारे खुलासे हुए हैं। तो आइए जानते हैं शो के दौरान की खास बातें...

 

दरअसल, आने वाले एपिसोड के प्रिव्यू विडियो में करण, सैफ से पूछते नजर आ रहे हैं, 'सारा के बॉयफ्रेंड से पिता सैफ कौन से 3 सवाल सबसे पहले पूछेंगे।' इस सवाल के जवाब में 48 साल के सैफ ने कहा, 'पॉलिटिकल व्यूज ड्रग्स'।

saif

सैफ के जवाब के बाद करण ने कहा, 'पैसे के बारे में पूछा जाना अच्छा रहेगा, मैं तो यही पहले पूछता।' इसपर सैफ तुरंत पलटकर बोले,' अगर आपके पास मनी है तो आप इसे (सारा) ले जा सकते हैं। इस पर सारा ने रिएक्ट करते हुए सैफ से कहा, 'आपको ये सब बंद करना चाहिए। ये सब गलत है।'

 

sara

साथ ही शो के दौरान करण ने सारा से पूछा कि वह किस शख्स को डेट करना चाहती हैं और किससे शादी। इसके जवाब में सारा ने कहा सारा ने कहा कि वे रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं पर उन्हें डेट नहीं करना चाहतीं। वे कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.