जिले में कुल 41 प्रत्याशी डट गए चुनावी रण में
-पिछली बार 26 थे मैदान में
-जितेंद्र जैकी-
झालावाड़. विधानसभा चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को जिले की चारो विधानसभा क्षेत्र से कुल 41 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। वही पिछले चुनाव में जिले में कुल 26 प्रत्याशी मैदान में थे। इसके तहत झालरापाटन से 7, डग से 7, खानपुर से 6 व मनोहरथाना विधानसभा से 6 प्रत्याशी चुनावी रण में डटे हुए थे। इस बार झालरापाटन से 12, डग से 8, खानपुर से 13 व मनोहरथाना से 8 प्रत्याशी सोमवार तक चुनाव मैदान में कूद चुके थे।
-झालरापाटन की स्थिति
झालरापाटन से एक दर्जन प्रत्याशी मैदान में
झालावाड़. जिले की झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से एक दर्जन प्रत्याशी चुनावी मैदान में डट गए है। नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को दस प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए। अब मैदान मेंं भाजपा से वसुंधरा राजे, कांग्रेस से मानवेंद्र सिंह, बसपा से ग्यास अहमद खान, आम आदमी पार्टी से गोरधन दांगी व सम्पत बाई,भायुश से मुकेश कुमार दंागी व निर्दलीय के तौर पर चित्रा कंवर, श्रीलाल दांगी, करण शर्मा, मोहम्मद नासिर, बीरमलाल व सुरेंद्र कुमार ने नामांकन भरा। वहीं पिछली बार यहां से सात प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था।
4 करोड़ 36 लाख के मालिक है मानवेंद्र सिंह
-चुनाव आयोग में दिया शपथ पत्र
झालावाड़. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सामने झालरापाटन विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह कुल 4 करोड़ 36 लाख के मालिक है। चुनाव आयोग के समक्ष दिए शपथ पत्र के अनुसार उन्होने स्वयं, पत्नी, पुत्र व पुत्री के नाम अलग अलग सम्पति कर रखी है। चारों की मिला कर 4 करोड़ 35 लाख 69 हजार 659 की सम्पति है। इनकी आमदनी का साधन कृषि, सांसद व विधायक वेतन, किराया व ब्याज आता है। इन पर कोई भी अपराधिक केस दर्ज नही है।





No comments:
Post a Comment