Breaking News
recent

जिले के 4 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान,जानिए पूरी खबर

जैसलमेर. जैसलमेर जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों के 4 लाख से अधिक मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव 2018 में मतदान कर सकेंगे। गत 31 जुलाई से 27 सितम्बर 2018 तक चले मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों में 5 हजार 734 नये नाम मतदाता सूची में जोड़े गए, वहीं 3 हजार 874 मतदाताओं के नाम सूची में से सत्यापन के बाद हटाए गए।
जिले की पोकरण विधानसभा क्षेत्र में 2190 नाम अभियान के दौरान जोड़े गए, वहीं 1668 नाम हटाए गए। इसे साथ ही विधानसभा क्षेत्र जैसलमेर में 3544 मतदाताओं के नाम नए जोड़े गए, वहीं सत्यापन के बाद 2206 नाम मतदाता सूची से हटाए गए। जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों में 4 लाख 18 हजार 912 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। जिसमें 2 लाख 22 हजार 663 पुरूष मतदाता एवं 1 लाख 96 हजार 249 महिला मतदाता सम्मिलित है। विधानसभा क्षेत्र जैसलमेर में कुल 2 लाख 24 हजार 360 मतदाता है जिसमें से 1 लाख 19 हजार 936 पुरुष तथा 1 लाख 4 हजार 424 महिला मतदाता है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र पोकरण में कुल 1 लाख 94 हजार 552 मतदाता है, जिसमें से 1 लाख 2 हजार 727 पुरूष तथा 91 हजार 825 महिला मतदाता है, जो अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।
...ताकि एक भी मतदाता नहीं छूटे
एक भी मतदाता नहीं छूटे इस लक्ष्य के साथ चलाए गए अभियान में मतदाताओं के नाम जोड़े गए तथा दोहरे, स्थानान्तरण तथा मृत्यु आदि के आधार पर नाम हटाने के लिए आए आवेदकों के नाम सत्यापन के बाद सूची से हटाए गए।
-ओम कसेरा, जिला निर्वाचन अधिकारी, जैसलमेर

महिला प्रबंधित पोलिंग बूथ के लिए कोई रंग निर्धारित नहीं किया जाएगा
जैसलमेर. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से सभी महिला प्रबंधित मतदान केन्द्रों के लिए बनाए गए पोलिंग बूथ पर कोई रंग विशेष का उपयोग नहीं करने के आदेश दिए गए है। जिला निर्वाचन अधिकारी ओम कसेरा ने बताया कि सभी महिला प्रबंधित पोलिंग बूथ पर पुलिस सुरक्षा कार्मिकों सहित मतदान केन्द्र पर संपादित होने वाले कार्य महिला कार्मिकों द्वारा किए जाएंगे। उन्होंने जानकारी दी कि महिला प्रबंधित मतदान केन्द्रों पर नियुक्त महिला कार्मिकों की पोशाक का कोई रंग निर्धारित नहीं किया गया। वे अपनी पंसद के किसी भी रंग की पोशाक पहन सकती है। इसी तरह समस्त महिला प्रबंधित मतदान केन्द्रों के भवनों पर भी किसी एक विशेष रंग का उपयोग नहीं किया जाएगा।
यह होंगे महिला मतदान केन्द्र
जिला निर्वाचन अधिकारी कसेरा ने बताया कि जैसलमेर व पोकरण विधानसभा क्षेत्र में एक-एक महिला मतदान केन्द्र होंगे। इन केन्द्रों पर महिलाओं की भागीदारी के तहत नवाचार किया जा रहा है। इन केन्द्रों पर पीठासीन अधिकारी के साथ ही अन्य मतदान अधिकारी महिला कार्मिक होगी। इन मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के लिए भी महिला पुलिसकर्मी नियुक्त होंगे। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र जैसलमेर 132 में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कक्षा 10 का कमरा भाग संख्या 141 तथा विधानसभा क्षेत्र पोकरण 133 में मतदान केन्द्र संख्या 85 राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्वी भाग पोकरण महिला कार्मिक मतदान केन्द्र होंगे।
यह होंगे आदर्श मतदान केन्द्र
दोनों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक आदर्श मतदान केन्द्र भी स्थापित किया गया है। इसमें विधानसभा क्षेत्र जैसलमेर 132 में भाग संख्या 150 अमर शहीद सागरमल गोपा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलमेर तथा विधानसभा क्षेत्र पोकरण 133 में बूथ संख्या 99 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लवंा दक्षिणी भाग आदर्श मतदान केन्द्र होगा।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.