सिरोही. जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल ने बातया कि विधानसभा क्षेत्र रेवदर में 4, पिंडवाड़ा-आबू में एक एवं सिरोही में दो नामांकन जांच के दौरान कमी पाए जाने पर अस्वीकार किए गए। रेवदर के रिटर्निंग अधिकारी शैलेन्द्रसिंह के अनुसार 16 नाम निर्देशन पत्र भरे गए थे। जांच उपरान्त लक्ष्मण जागो पार्टी, जितेन्द्र निर्दलीय के दो एवं लक्ष्मण पुत्र धर्माराम निर्दलीय के नाम निर्देशन पत्र अस्वीकार किए गए।
पिंडवाड़ा-आबू के रिटर्निंग अधिकारी रविन्द्र गोस्वामी के अनुसार 12 नाम निर्देशन पत्र भरे गए थे। जांच के उपरांत भारतीय युवा शक्ति पार्टी के हरीश कुमार का नाम निर्देशन पत्र अस्वीकार किया गया।
सिरोही के रिटर्निंग अधिकारी गोपाल परिहार के अनुसार 18 नाम निर्देशन पत्र भरे गए थे। जांच में बहुजन मुक्ति पार्टी से लक्ष्मणपाल सोलंकी एवं निर्दलीय नटवरलाल के नामांकन अस्वीकार किए।
नाम वापसी कल तक
22 नवम्बर को दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटन किए जाएंगे।
बैठक 23 को
विधानसभा आम चुनाव के प्रभारी अधिकारियों को सौंपे दायित्वों के संबंध में प्रगति की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक 23 नवम्बर को प्रात: 11 बजे कार्यालय उप निदेशक कृषि -आत्मा परियोजना के सभा भवन में बैठक लेंगे। उधर, सिरोही व पिण्डवाड़ा-आबूू की पर्यवेक्षक कवितासिंह सर्किट हाउस के कमरा नम्बर 7 में प्रतिदिन प्रात: 9 से 10 बजे से जन सुनवाई करेंगी।
741 मतदान केन्द्र स्थापित
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल ने बताया कि तीनों विधानसभा क्षेत्र में 741 मतदान केन्द्र स्थापित किए हैं। सिरोही में 274, रेवदर में 255 एवं पिंडवाड़ा-आबू में 212 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
प्लेट टू वोट सरेमनी कल
रिटर्निंग अधिकारी गोपाल परिहार ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के अन्तर्गत प्लेट टू वोट सरेमनी 22 नवम्बर को होगी।





No comments:
Post a Comment