Breaking News
recent

मिलिए बॅालीवुड के 5 सबसे महंगे बाल कलाकारों से, 1 फिल्म की लेते हैं लाखों में फीस

आज चाचा नेहरू का जन्मदिन है। इस खास दिन को देशभर में चिल्ड्रन्स डे के नाम से मनाया जाता है। बाल दिवस हर बच्चे के लिए खास होता है। स्कूलों में आज के दिन बच्चों को खास तोहफे और चॅाकलेट्स दिए जाते हैं। आज के दौर में बड़े ही नहीं छोटे-छोटे बच्चे भी खूब नाम कमा रहे हैं। बॅालीवुड इंडस्ट्री में भी कई बाल कलाकारों ने अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है। बी-टाउन इंडस्ट्री में ऐसे कई बाल कलाकार है जिन्होंने बेहद कम उम्र में न केवल नाम कमाया बल्कि एक फिल्म के लिए मोटी रकम भी वसूली है। तो इस खास मौके पर आइए जानते हैं इन बाल कलाकारों के बारे में...

 

childrens-day-2018

दर्शील सफारी
बॉलीवुड कलाकार दर्शील सफारी ने आमिर खान के साथ फिल्म 'तारे जमीन पर' में काम किया था। उन्होंने इस फिल्म के लिए एक दिन के 30,000 रुपए लिए थे।

 

childrens-day-2018

हर्ष मयूर
'आइ एम कलाम' और 'हिचकी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके बाल कलाकार हर्ष मयूर एक फिल्म के लिए लाखों में फीस लेते हैं। एक्टर ने 'आई एम कलाम' में 21 दिन शूट के लिए 1 लाख रुपए फीस ली थी।

childrens-day-2018

हर्षाली मल्होत्रा
फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में नजर आ चुकीं बाल एक्ट्रेस हर्षाली मल्होत्रा ने इस फिल्म के लिए 1 से 2 लाख रुपये फीस वसूली थी।

 

childrens-day-2018

दीया चलवाड
फिल्म 'किक', 'रॉकी हैंडसम' और 'पीजा' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर चुकीं बाल कलाकार दीया चलवाड फिल्मों के लिए काफी ज्यादा फीस लेती हैं। वह एक दिन का 25000 से ज्यादा रुपए लेती हैैं जबकि विज्ञापन के लिए वह 50-60 हजार रुपए फीस लेती हैं।

 

childrens-day-2018

नमन जैन
बाल कलाकार नमन जैन ने 'चिल्लर पार्टी', 'जय हो' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों में काम किया है। नमन एक फिल्म के लिए लाखों में फीस लेते हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.