Breaking News
recent

5 में चाय व10  रुपए का वड़ा पाव खिलाएंगे उम्मीदवार

आबूृरोड. विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाने वाले उम्मीदवारों को चुनाव के दौरान पाई-पाई खर्च का हिसाब देना होगा। इसक लिए निर्वाचन विभाग ने चाय, नास्ता, भोजन, होर्डिंग, माइव एवं वाहन समेत सभी वस्तुआं पर होने वाले खर्च की दरें तय कर दी है। इस बार चुनाव के लिए प्रत्याशी २८ लाख रुपए तक खर्च कर सकता है। हालांकि इस बार गत चुनावों के मुकाबले खर्च सीमा 75 फीसदी बढ़ाई गई है। पिछले चुनावों में खर्च सीमा 16 लाख रुपए थी, जो इस बार 28 लाख की गई है। विभाग की ओर से दरें निर्धारित करने के बाद मैदान में उतरें नेताजी कार्यकर्ताओं को बाजार से कम दर में नाश्ता कराएंगे। प्रत्याशियों के खर्च पर निगरानी के लिए तीनों विधानसभाओं के लिए व्यय पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिए है।
बाजार में १५ से २० रुपए
बाजार में कचौरी व समोसा की दर १५ से २० रुपए प्रति है। जबकि निर्वाचन विभाग के अनुसार प्रत्याशी समर्थकों व कार्यकर्ताओं को महज १० रुपए की दर से ही कचौरी समोसा खिलाएंगे। इसके अलावा चाय व कॉपी भी निर्धारित दर से पिलाई जाएगी। इसके अलावा अन्य सामग्री भी तय दर से ली जाएगी।
शुरु होंगे भंडारे
नामांकन भरने के बाद ही कार्यालय तथा भंडारे का भी शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें उम्मीदार की ओर से समर्थकों तथा कार्यकर्ताओं के लिए भोजन, नाश्ता व चाय दी जाएगी। इसमें कार्यकर्ता फिल्ड में जाने से पहले व बाद में आकर नाश्ता व भोजन करेंगे। तीनों विधानसभा में ऐसे कई भण्डारें खुलेंगे।
खान-पान की ये दरें
- चाय 5 रुपए प्रति नग
- कॉफी 10 रुपए प्रति नग
- वड़ापाव-कचौरी 10 से १५ रुपए प्रति नग
- मिठाई ३०० रुपए किलो
- भोजन पैकेट १०० से १५० रुपए प्रति पैकेट
- पानी कैंपर 20 रुपए
- मिनरल वॉटर 1 लीटर 12 रुपए
- नमकीन १10 रुपए किलो
- विडियोग्राफी १००० से १५०० रुपए प्रतिदिन
- फोटोग्राफी १५ प्रति फोटो
फुल मालाएं
साधारण एक माला के २० से २५ रुपए
वीआईपी माला ५०-४० रुपए
साधारण गुलदस्ता १००-२००
वीआईपी गुलदस्ता २००-५०० रूपए तक



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.