Breaking News
recent

खुशखबरी: फिर लौटेंगे सस्ती रसोई गैस के दिन, अब 507 रुपए में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के बाद रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से परेशान आम जनता को राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने अब नई योजना बनाई है। दरअसल, रसोई गैस के लिए एकमुश्त राशि चुकाने से परेशान ग्राहकों को राहत देने के लिए सरकार यह योजना लेकर आई है। इस योजना के तहत सरकार ने सब्सिडी राशि को ग्राहक के खाते में जमा कराने की मौजूद व्यवस्था को बदलने का फैसला किया है। नई योजना के तहत ग्राहक को पहले की तरह सब्सिडी काटकर ही रसोई गैस की सिलेंडर मिलेगा और सब्सिडी की राशि सरकार सीधे गैस कंपनी के खाते में जमा करेगी।

ये है नई योजना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेट्रोलियम मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सरकार सब्सिडी देने के लिए नई योजना पर काम कर रही है। इस योजना के तहत ग्राहक को केलव गैस सिलेंडर की सब्सिडी वाली कीमत ही देनी होगी। इसके लिए मंत्रालय की ओर से एक नया सॉफ्टवेयर बनाया जा रहा है। इस वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, नई योजना के तहत गैस बुक कराने के बाद ग्राहक के मोबाइल पर एक कोड भेजा जाएगा। सिलेंडर की डिलीवर पर ग्राहक यह कोड डिलीवरी करने वाले को नोट कराएगा। जैसे ही डिलीवरी करने वाला इस कोड को नए सॉफ्टवेयर में अपडेट करेगा, सब्सिडी की राशि सीधे कंपनी के खाते में जमा कर देगी। इस योजना के शुरू होने के बाद ग्राहकों को केवल सब्सिडी वाले पैसे ही देने होंगे।

 

LPG Cylinder

अब इतने रुपए देने होंगे

यदि रसोई गैस की मौजूदा कीमतों की बात करें तो इस योजना के लागू होते ही ग्राहकों को केवल 507.42 रुपए (दिल्ली में) देने होंगे, जबकि अभी ग्राहक 942.50 रुपए चुका रहे हैं। सब्सिडी ट्रांसफर की इस नई योजना से गैस एजेंसियों और ग्राहकों की मिलीभगत पर भी लगाम लगेगी। आपको बता दें कि पेट्रोलियम मंत्रालय को एेसी शिकायतें मिल रही थीं कि कई ग्राहक जरूरत न होने पर भी सिलेंडर की बुकिंग कर रहे हैं। एेसे ग्राहक खाते में सब्सिडी की राशि आने के बाद सिलेंडर किसी और को बेच देते हैं।

उज्ज्वला के लाभार्थियों से होगी नई योजना की शुरुआत

सब्सिडी ट्रांसफर की नई योजना की शुरुआत उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से शुरू होगा। इसका कारण यह है कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थी सिलेंडर लेने के लिए एक साथ करीब एक हजार रुपए नहीं दे पा रहे हैं। एेसे में नई योजना के शुरू होने के बाद इन उपभोक्ताओं की करीब आधी कीमत ही चुकानी होगी। आपको बता दें कि सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को राहत देने के लिए पांच किलो के सिलेंडर पर भी सब्सिडी देने की योजना शुरू की है।

 

 

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.