रोहट. बींजा गांव में अखिल भारतीय आंजणा महासंगठन की ओर से चल रहे खेल महासंग्र्राम में मंगलवार को खेल के महारथियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर श्रेष्ठता हासिल की। यहां मैच देखने के लिए आस-पास के गांवों सहित पाली व जोधपुर आदि शहरों से भी बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। जिन्होंने हुटिंग कर व तालियां बजाकर खिलाडि़यों का उत्साह बढ़ाया। खेल महासंग्राम के राष्ट्रीय संयोजक भैराराम चौधरी ने बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में रेवदर सिरोही की टीम ने आंजणा रॉयल्स सांचौर पर ३१-२३ से जीत दर्ज की। सायला जालोर ने पिंडवाड़ा को २७-१९ से, रानीवाड़ा ने संत किशनाराम क्लब जोधपुर को ३७-२७ से हराया। बालाजी क्लब नापाखेड़ा ने आंजणा क्लब पिंडवाड़ा सिरोही पर ५४-१२ से जीत दर्ज की। संत किशनाराम क्लब ने रेवदर टीम को ३३-२६ से, सुपर स्टार सायला ने अहमदाबाद को २८-२० से व रानीवाड़ा ने सांचौर को ३६-२० से पराजित किया।
गुजरात ८ विकेट से जीता
क्रिकेट प्रतियोगिता में वीर इलेवन गुजरात ने गोवा की टीम को ८ विकेट से हराया। रोहट व बींजा के बीच खेले मैच में बींजा १५ रन से विजयी रही। पालनपुर ने पिंडवाड़ा को ९६ रन से, सांचौर व रानीवाड़ा को ९ रन से, दिल्ली ने सज्जनपुरा को ३३ रन से हराया। रानीवाड़ा ने बांद्रा टीम को ७ विकेट से, भांवरी ने स्वरूपगंज को ४ विकेट से बैंगलुरू ने पुणे को ८ विकेट से, उज्जैन ने आहारे को ३६ रन से, पाली ने गुड़ामालानी को ४ रन से, बागोड़ा ने मुंबई को २३ रन से हराया।
वॉलीबाल में ये रहे विजेता
वॉलीबाल में भी रोचक मुकाबले हुए। क्वार्टर फाइनल में कोयंबटूर, बींजा, जैतपुर व पाली की टीम विजेता रही। सेमीफाइनल मैच में बींजा व कोयंबटूर कर्नाटक टीम विजेता रही।
मैराथन में जोधपुर के लुम्बाराम ने जीता खिताब
महासंग्राम में सुबह दस किलोमीटर मैराथन दौड़ हुई। इसमें लुम्बाराम रोहिचा जोधपुर ने ३४.१० मिनट में दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मुकेश भाई लाखणी गुजरात व तीसरा स्थान लोकेश पटेल कटारड़ा जोधपुर ने प्राप्त किया। मैराथन दौड़ में राष्ट्रीय रैफरी रामलाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मैराथन में ७० वर्षीय बनासकांटा गुजरात के वालजी भाई पटेल भाग लेकर १८ वां स्थान प्राप्त किया। खेल महासंग्राम के राष्ट्रीय संयोजक चौधरी ने बताया कि बुधवार सुबह ७ बजे चेंडा से बींजा रोड पर पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ होगी। इसमें २५० धावक भाग लेंगे।
इनका रहा सहयोग
इसमें युवा संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोहनलाल आंजणा, उपाध्यक्ष सुरेश पटेल, राजेन्द्र पटेल, तहसील अध्यक्ष केवलराम पटेल, बंशीलाल चौधरी वायद, जोधपुर जिलाध्यक्ष आइदानराम पटेल, पाली जिलाध्यक्ष नारायण पटेल राणा, उपाध्यक्ष रमेश पटेल, सांवलराम चौधरी, श्रवण पटेल यूनिटेक, शंकर पटेल मालवा, वागाराम समुजा, तेजाराम रायथल, सूरता राम झंवर, कानाराम पटेल, भल्लाराम, अखाराम कंमाडो, भंवराराम पटेल, रमेश कलाली, सुरताराम डोली, नानकराम डोली, श्रवण पटेल नारनाडी, कैलाश पटेल, श्रवण, आंनद, जोधाराम पटेल, विजय सुथार ने सहयोग किया।





No comments:
Post a Comment