Breaking News
recent

छह विधानसभा क्षेत्र के चुनावी दंगल में 78 उम्मीदवार,  12 प्रत्याशियों ने उठाया नामांकन पत्र

चूरू.

विधानसभा आम चुनाव 2018 की चुनावी दंगल में जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए कुल ७८ उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं। गुरुवार को नामांकन पत्र वापस लेेने की तिथि समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो गई। नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 102 में से 90 नामांकन पत्र वैध मिले थे। जांच में 12 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज हो गए थे। इसके बाद 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र उठा लिए। अब 78 उम्मीदवार मैदान में रह गए। वहीं रतनगढ़ व तारानगर में उम्मीदवार अधिक होने से प्रशासन की मशक्कत बढ़ गई है।


यहां लगेंगी दो-दो वोटिंग मशीनें


अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी रामरतन सौंकरिया ने बताया कि तारानगर व रतनगढ़ में उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने से यहां सभी बूथों पर दो-दो वोटिंग मशीन लगानी पड़ेगी। तारानगर में कुल २६९ व रतनगढ़ में २४१ मतदान केन्द्र हैं। ऐसे में कुल ५१० वोटिंग मशीन की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में प्रशासन को करीब १७५ अधिक वोटिंग मशीन और मंगवानी पड़ेगी। इसके लिए चुनाव आयोग को पत्र लिख दिया गया है। चूंकि एक वोटिंग में मशीन में नोटा सहित कुल 16 बटन होते हैं।


तीन प्रत्याशियों ने छोड़ा चुनाव मैदान


रतनगढ़. विधानसभा चुनाव को लेकर चल रही नाम वापसी प्रक्रिया के अंतिम दिन दोपहर तीन बजे तक तीन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लेकर चुनाव मैदान छोड़ दिया। ये जानकारी रिटर्निंग अधिकारी संजू पारीक ने दी। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक जेनिविया किंडो की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पर्यवेक्षक किंडो ने अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता व निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरश: पालना करने के निर्देश दिए। किंडो ने निष्पक्ष व स्वच्छ चुनाव करवाने में सबकी सक्रिय सहभागिता को जरूरी बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत व
सुझाव आदि के लिए प्रतिदिन शाम चार से पांच बजे तक
पर्यवेक्षक आवास विद्युत विभाग के विश्राम गृह पर संपर्क किया जा सकता है।
जानिए कहां कितने उम्मीदवार


निर्वाचन क्षेत्र नामांकन उठाए उम्मीदवार


सादुलपुर 01 - 12
तारानगर 03 - 16
सरदारशहर 03- 13
चूरू 02- 12
रतनगढ़ 03- 17
सुजानगढ़ 00 -08



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.