Breaking News
recent

ये 8 बातें दीपिका-रणवीर की शादी को बनाएंगी खास, हर लड़की देखती है ऐसी शादी का सपना!

बॅालीवुड इंडस्ट्री का मशहूर जोड़ा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी करने वाले हैं। शादी की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। इस शुक्रवार को दीपिका-रणवीर इटली के लिए रवाना हुए। दोनों के चेहरों पर खुशी साफ-साफ दिखाई दे रही थी। बता दें दीपिका और रणवीर ने एक दूसरे को 6 साल डेट किया है। अब ये जोड़ा अपने रिश्ते को एक नया नाम देने जा रहा है। तो आइए जानते हैं उनकी शादी की सारी डीटेल्स...

 

 

deepika-padukone-and-ranveer-singh-grand-wedding-all-details

1. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी करने जा रहे हैं।

2. शादी की रस्में 13 नंवबर से शुरू होंगी। संगीत, महेंदी और हल्दी का कार्यक्रम भी रखा जाएगा।

 

 

deepika-padukone-and-ranveer-singh-grand-wedding-all-details

3. दीपिका - रणवीर की शादी की ड्रेस खासतौर पर सब्यसाची के द्वारा डिजाइन करवाई गई है।

4. दीपिका ने अपनी शादी का मंगलसूत्र खुद खरीदा है। इस मंगलसूत्र की कीमत है 20 लाख रुपए। इसके साथ ही दीपिका ने रणवीर के लिए एक चेन भी खरीदी है।

 

deepika-padukone-and-ranveer-singh-grand-wedding-all-details

5. दीपिका की पूरी ज्वैलरी जो वो अपनी शादी में पहनने वाली हैं उसकी कीमत एक करोड़ रुपए है।

6. रणवीर की फैमिली पंजाबी रिति-रिवाज से शादी करवाना चाहती है वहीं दीपिका के माता-पिता साउथ वेडिंग चाहते हैं। इसी के चलते दोनों परिवारों ने ये तय किया है कि दीपिका और रणवीर दोनों ही रिति-रिवाजों से शादी करेंगे। खबरों के मुताबिक 14 को पंजाबी और 15 को साउथ वेडिंग रखी जाएगी।

 

deepika-padukone-and-ranveer-singh-grand-wedding-all-details

7. रणवीर और दीपिका की शादी में ज्यादा मेहमानों को न्योता नहीं दिया गया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में की बात करें तो इंडस्ट्री से सिर्फ चार लोगों को ही न्योता भेजा गया है। ये चार लोग हैं शाहरुख खान, आदित्य चोपड़ा, फराह खान और संजय लीला भंसाली।

8. शादी के बाद रणवीर और दीपिका हनीमून के लिए जाएंगे। इनका ये हनीमून थोड़ा छोटा होगा जिसका कारण इन दोनों के वर्क कमिटमेंट्स हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.