Breaking News
recent

राजस्थान चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, ऐसे 940 संदिग्धों पर करने जा रही है कुछ ऐसा

मलारना डूंगर। राजस्थान विधान सभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election 2018) शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के चलते थाना क्षेत्र में 940 ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है जिन पर चुनाव के दौरान शान्ति व्यवस्था खराब करने का संदह है। मलारना डूंगर पुलिस ने सभी 940 लोगों के खिलाफ न्यायालय उपजिला कलक्टर के समक्ष धारा 107, 116 में इस्तगासा पेश किया है। जहां से न्यायालय ने इन लोगों के खिलाफ पाबन्दी की कार्रवाई करते नोटिस जारी कर निश्चित तिथि को न्यायालय में पेश होने के निर्देश दिए है। अब पुलिस जारी नोटिसों के आधार पर ऐसे लोगों की तामील कराने में लगी है। पुलिस का दावा है कि यह लोग किसी न किसी बहाने चुनाव में खलल पैदा कर सकते हैं।

बीट स्तर पर हुई सूची तैयार
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में चुनाव में व्यवधान उतपन्न करने वाले सन्देहास्पद लोगों की सूची बीट स्तर पर तैयार की गई है। इनमें ऐसे लोगों को भी शामिल किया गया है जिनके खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज है या फिर किसी न किसी राजनितिक या अन्य आंदोलनों में शामिल रहे या अपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की आशंका है।

यह भी चल रही कार्रवाई
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने थाना इलाके में समस्त लाइसेन्सधारी हथियार भी जमा किये है। अवैध हथियारों को पकडऩे के लिए भी जाल बिछाया गया है। इसी तरह क्षेत्र में अवैधानिक तरीके से शराब बेचने वालो को चिन्हित कर उन पर भी कार्रवाई की जा रही है।

अतिरिक्त जाब्ता
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में चिन्हित किये गए अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त जाब्ता भी लगाया जाएगा, ताकि शांतिपूर्ण मतदान कराया जा सके।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.