नई दिल्ली। Philips ने भारत में अपनी लेटेस्ट LED TV की नई रेंज पेश कर दी है। फिलिप्स के इस नए टीवी रेंज में सात नॉन-स्मार्ट और स्मार्ट टीवी शामिल हैं। यूरोपियन डिजाइन के साथ फिलिप्स की इस रेंज की कीमत 9,990 हजार से लेकर 1 लाख 49 हजार तक होगी। ये टीवी 22 इंच से 65 इंच LED स्क्रीन के मॉडल में है। 65 इंच के एलईडी टीवी ambilight टेक्नोलॉजी से लैस है जिसका फिलिप्स ने पेटेंट भी करवाया है। बता दें ambilight टेक्नोलॉजी में टीवी के तीनों साइड में स्मार्ट एलईडी लाइट लगे होते हैं जो टीवी में चल रहे कंटेंट के हिसाब से अपना रंग बदलते हैं। ए़डवांस पिक्चर क्वालिटी के साथ साथ फिलिप्स के इस नए रेंज के टीवी के जरिए आप ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीम भी कर सकेंगे।
सर्विस सेंटर की संख्या करेंगे दोगुनी से अधिक
भारत में ऑडियो के लिए ब्रांड लाइसेंस पार्टनर टीपीवी टेक्नोलॉजीज ने बताया कि कंपनी की करंट रिटेल उपस्थिति 200 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर के साथ 35000+ स्टोर्स में फैली हुई है। कंपनी की योजना है की वह 2019 तक सर्विस सेंटर की संख्या दोगुनी से अधिक कर देगी।
कीमतों में होगी वृद्धि
इस संदर्भ में फिलिप्स के मैनेजमेंट का कहना है कि फेस्टिव सीजन के बाद अब कीमतें बढ़ाने का वक्त आ गया है जिसका मुख्य कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और रुपए के दाम में गिरावट है।
OLED 903 भी जल्द होगा लॉन्च
इसके अलावा अगले साल फिलिप्स भारत में OLED 903 भी लॉन्च करेगा जिसको वैश्विक बाजार में काफी सराहा गया था। कंपनी की योजना है कि वह 55 इंच LED स्क्रीन में भी ambilight टीवी लॉन्च करे।





No comments:
Post a Comment