Breaking News
recent

AUS vs IND: T20 सीरीज खत्म, अब जानिए टेस्ट मैचों का पूरा शेड्यूल और दोनों टीमें

नई दिल्ली। T20 सीरीज में बराबरी के साथ भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत औसत रही है। भारतीय टीम और प्रशंसकों के दिमाग में यही होगा कि अगर बारिश दूसरे मैच में खलल न डालती तो भारत इस T20 सीरीज पर कब्ज़ा जमाती। पर जो हो गया सो हो गया। अब बारी है असली इम्तिहान और रोमांच की। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इसकी शुरुआत में लगभग 10 दिनों का समय अभी बाकी है। मिशेल स्टार्क की धारदार गेंदबाजी और विराट कोहली की सरसराती कवर ड्राइव के बीच जंग का सभी को बेचैनी से इन्तजार है। तो आइए आपको बताते हैं भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल और सीरीज के लिए चुनी गई दोनों टीमें।


टेस्ट सीरीज का शेड्यूल-
टेस्ट सीरीज के शुरुआत से पहले भारतीय टीम क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। यह मैच 28 नवंबर को खेला जाएगा और इसका प्रसारण सुबह 5 बजे से होगा। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मुकाबला एडिलेड में 6 दिसंबर से खेला जाएगा। इसका प्रसारण सुबह 5:30 से होगा। दूसरा टेस्ट मुकाबला 14 दिसंबर से पर्थ में खेला जाएगा। जिसका प्रसारण सुबह 7:50 से होगा। तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में सुबह 5 बजे से खेला जाएगा और चौथा टेस्ट 3 जनवरी से सिडनी में सुबह 5 बजे से खेला जाएगा।


ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम-
विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, पार्थिव पटेल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।

 

भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम-
पैट कमिन्स, एरोन फिंच, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड (VC), ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, नाथन लायन, मिशेल मार्श (VC), शॉन मार्श, टिम पेन (C), पीटर सिडल, मिशेल स्टार्क, क्रिस ट्रेमेन।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.