सिडनी : भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मैच में न सिर्फ भारत को जीत मिली, बल्कि कई भारतीयों ने अपने नाम शानदार रिकॉर्ड भी किए। इन शानदार रिकॉर्ड के बीच रिषभ पंत के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी आया, जिसे आज तक कोई भी दूसरा भारतीय नहीं बना सका था। आइए नजर दौड़ाते हैं उन प्रमुख 11 रिकॉर्ड पर, जो आज मैच के दौरान बने।
ये हैं 11 टी-20 रिकॉर्ड
1. रिषभ पंत ऐसे पहले भारतीय विकेटकीपर बने, जो टी-20 में गोल्डन डक हुए।
2. विराट कोहली किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड मार्टिन गुप्टिल के नाम था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा 463 रन बनाए हैं। आज कोहली अपने नाबाद 61 रनों की पारी के दौरान उनके इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
3. विराट कोहली ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 19वां अर्धशतक लगाया।
4. इसके साथ ही विराट कोहली ने आज रनों के मामले में ब्रेंडन मैक्कुलम को पीछे छोड़ दिया। मैक्कुलम ने जहां टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2140 रन बनाए हैं, जबकि कोहली के 2152 रन हो गए। अब उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा और मार्टिन गुप्टिल हैं।
5. क्रुणाल पांड्या आस्ट्रेलिया की धरती पर किसी टी-20 मैच में 4 विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बने।
6. बता दें कि आस्ट्रेलिया की धरती पर किसी स्पिनर द्वारा सबसे अच्छा गेंदबाजी रिकॉर्ड बनाने वाले भी क्रुणाल पांड्या के ही सबसे खाराब गेंदबाजी रिकॉर्ड भी है। इस मैच में 36 रन देकर 4 विकेट लेने वाले पांडया ने ब्रिस्बेन में हुए पहले टी-20 में अपने 4 ओवर के कोटे में आस्ट्रेलिया की धरती पर सर्वाधिक 55 रन देने का रिकॉर्ड बनाया था।
7. रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में एक हजार चौके पूरे किए। उन्होंने वनडे में 655, टेस्ट में 144, व टी-20 क्रिकेट में 201 चौके लगाए हैं।
8. इसके अलावा रोहित ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 चौके भी पूरे किए। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ तिलकरत्ने दिलशान, मोहम्मद शहजाद और विराट कोहली ही कर सके हैं।
9. कुलदीप यादव ने इस पूरी सीरीज के दौरान शानदार गेंदबाजी की। पूरी सीरीज में अपने 12 ओवर के दौरान 5.50 की इकॉनामी रेट से 66 रन देकर कुल 4 विकेट लिए। इतना ही नहीं उन्होंने 34 बॉल डॉट भी डाली।
10. भारतीय टीम पिछले 9 टी-20 सीरीज से किसी शृंखला की अंतिम मैच नहीं हारी है। इस सीरीज में भी उसका यह रिकॉर्ड बरकरार रखा। यह 10वीं सीरीज थी, जिसमें उसका यह रिकॉर्ड बरकरार रहा।
11. एक दिलचस्प आंकड़ा यह भी है कि इस मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने ही अपने दो विकेट लगातार गेंदों में खोए। भारत की ओर से केएल राहुल और रिषभ पंत जहां लगातार गेंदों पर आउट हुए तो ऑस्ट्रेलिया की ओर से डार्सी शार्ट और बेन मकडरमाट।





No comments:
Post a Comment