Breaking News
recent

BIG NEWS: कोटा में तबाही मचाने की थी तैयारी, पुलिस ने दबौचे 5 शूटर, पिस्टल, देसी कट्टे सहित हथियारों का जखीरा जब्त

रामगंजमंडी/कोटा. रामगंजमंडी में पखवाड़े पूर्व एक ही दिन में दो स्थानों पर हुई फायरिंग के मामले में आधा दर्जन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्टल, चार देसी कट्टे व दो कारतूस जब्त किए। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव पचार ने बताया कि आरोपियों ने रामगंजमंडी में 19 अक्टूबर को फायरिंग की दो घटनाओं को अंजाम दिया था।

 

Read More: यहां नालियों में बिखरा पड़ा है सोना, किस्मत चमकाने मध्यप्रदेश से भी पहुंचे लोग...यकीन नहीं तो पढ़ लीजिए खबर

पहली घटना में कस्बे में चल रहे गरबा कार्यक्रम के दौरान मारुति नगर निवासी चन्द्रेश माली को जान से मारने की नियत से बाइक पर आए मोनू माली, पवन माली समेत एक अन्य ने फायरिंग की थी। चन्द्रेश ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया था। इसके कुछ घंटों बाद ही रामगंजमंडी निवासी यश घाटोद हरिजन व हितेश खत्री पर बाइक पर आए विशाल उमरावल व दो अन्य ने फायरिंग की। जिसमें दोनों बाल-बाल बच गए।

Read More: हे भगवान...शिक्षा के लिए मासूमों की जिंदगी पर दांव: 3 किमी का खौफनाक जंगल और खाल में पानी का तेज बहाव पार कर स्कूल जाते हैं यहां के बच्चे

इस दौरान गिरने से विशाल उमरावल का पैर टूट गया। जिसे साथी कोटा के निजी चिकित्सालय में लाए। उसके बाद जयपुर के एसएमएस चिकित्सालय में उपचार के लिए ले गए। पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया था। घटना के बाद ही एएसपी गोपाल सिंह कानावत ने रामगंजमंडी वृताधिकारी नरपतचन्द्र के नेतृत्व में टीम गठित की जिसमें थानाधिकारी हीरालाल सैनी, एएसआई अजीत मोगा को शामिल कर आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम ने आरोपियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया।

Read More: आजादी के 70 साल तक... न दिल्ली न जयपुर सुन सका इस बेबस गांव की दास्तां...देखिए वीडियो

ये हुए गिरफ्तार
विशेष टीम ने टोंक के सोप थाने के आमली हमीरपुरा निवासी बलराम गुर्जर (20) को गिरफ्तार कर उससे एक देसी कट्टा, बेंगू थाने के कुण्ठला का बड़ौदिया गांव निवासी पवन सुमन (19) को गिरफ्तार कर उससे एक देसी कट्टा, टोंक जिले के खेजड़ा की झौंपडिय़ा निवासी मोनू सैनी (19) से एक पिस्टल व दो कारतूस, महावीर नगर निवासी विशाल उमरावल (20) को गिरफ्तार किया। चारों फायरिंग की दोनों वारदातों में शामिल थे। इसके अलावा पुलिस ने रामगंजमंडी के बाजार नम्बर 3 निवासी राहुल यादव उर्फ हीगोंडा जाटव को गिरफ्तार कर उससे कब्जे से एक पिस्टल जब्त की। नयापुरा निवासी शाहरूख खान उर्फ शानू (28) को गिरफ्तार कर उससे एक देसी कट्टा जब्त किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.