Breaking News
recent

BIG NEWS : जोरदार धमाके के साथ कोटा में ब्लैकआउट, अंधेरे में डूबा रहा शहर

कोटा. कोटा थर्मल के स्विच यार्ड में मंगलवार दोपहर एक बार फिर फॉल्ट हो गया। जिसके चलते सकतपुरा जीएसएस ठप हो गया। इससे शहर में करीब 45 मिनट तक विद्युत आपूर्ति बंद रही। वहीं कोटा थर्मल की पांच इकाइयों में भी उत्पादन ठप हुआ। दो माह में स्विचयार्ड में फॉल्ट की यह दूसरी घटना है।

 

BIG NEWS: BJP की लिस्ट जारी होते ही बदल गया भाई, संदीप शर्मा को लगा तगड़ा झटका, उड़ गई रातों की नींद


कोटा थर्मल के स्विच यार्ड में मंगलवार दोपहर करीब 2.25 बजे अचानक जर्क आने से फॉल्ट हो गया। जिसकी वजह से थर्मल से राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम के 220 केवी सकतपुरा जीएसएस को होने वाली विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। अचानक सप्लाई ठप होने से 220 केवी जीएसएस भी ठप हो गया। प्रसारण निगम के शहर में स्थित सभी 132 केवी जीएसएस की विद्युत आपूर्ति भी बंद हो गई। करीब 45 मिनट तक केईडीएल के सभी 33 केवी जीएसएस को बिजली नहीं मिलने से पूरे शहर की सप्लाई बंद हो गई। दोपहर बाद करीब 3.10 बजे सकतपुरा जीएसएस से आपूर्ति सुचारू हो सकी।

 

BIG NEWS: टिकट मिलने के बाद बोले प्रताप सिंह सिंघवी-पांच बार चुनाव जीता हूं लेकिन इस बार...पढि़ए मन की बात

थर्मल की पांच यूनिट ठप
स्विच यार्ड में फॉल्ट आने से कोटा थर्मल की पांच इकाइयों में विद्युत उत्पादन ठप हो गया। सिर्फ 195 मेगवाट की छठी यूनिट ही चालू रही। जबकि 110 मेगावाट की पहली इकाई पहले से ही बंद है। थर्मल प्रशासन ने बिजलीघर में चल रही 110 मेगावाट की छठी इकाई तथा राणाप्रताप सागर व जवाहर सागर पन बिजलीघर से बिजली लेकर ठप हुई पांच इकाइयों को शुरू किया। इसके बाद 220 केवी जीएसएस को बिजली आपूर्ति की जा सकी।

 

Alert : ध्यान दीजिए कोटावासियों! आज से 25 दिन ये आपको ढोकेंगे, सावधानी नहीं बरती तो 5 साल आप इन्हें ढोकेंगे

दो माह में ही दूसरी घटना
कोटा थर्मल में स्विच यार्ड में फॉल्ट आने की यह दो माह में दूसरी घटना है। गत 20 अक्टूबर को देर रात तेज धमाके के साथ आग लगने से थर्मल की सभी इकाइयां ठप हो गई थी। जिसकी वजह से सकतपुरा जीएसएस ठप होने के बाद पूरा कोटा 50 मिनट से ज्यादा देर तक अंधेरे में डूबा रहा था।


कोटा थर्मल के स्विच यार्ड में जर्क आ गया। जिसके चलते पांच इकाइयां ठप हो गई। जिन्हें बाद में चालू कर दिया गया।
- केसी अग्रवाल, चीफ इंजीनियर, कोटा थर्मल

 



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.